✕

होम / बिजनेस / अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बीच बाजार में मजबूती, आज इन शेयरों पर रखें नजर

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बीच बाजार में मजबूती, आज इन शेयरों पर रखें नजर

गुरुवार को कारोबार के अंतिम घंटे में लौटी तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए. BSE सेंसेक्स 79.27 80,623.26 अंक और NSE निफ्टी 24,596.15 अंक पर बंद हुआ. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में गुरुवार को अंतिम घंटे में लिवाली के चलते तेजी लौट आई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 79.27 अंक यानी 0.10% बढ़कर 80,623.26 अंक पर बंद हुआ. दिन के दौरान सेंसेक्स एक समय 79,811.29 अंक के निचले स्तर तक गया, लेकिन अंत में लगभग 926 अंकों की रिकवरी के साथ मजबूती दर्ज की. कारोबार के दौरान यह 80,737.55 अंक के उच्च स्तर तक भी पहुंचा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 21.95 अंक यानी 0.09% बढ़कर 24,596.15 अंक पर बंद हुआ. 

प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन

कल सेंसेक्स में शामिल टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इटर्नल, एक्सिस बैंक, मारुति, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में बढ़त रही. वहीं अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एनटीपीसी में गिरावट दर्ज की गई.

आज इन शेयरों में तेजी के संकेत

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार जिन शेयरों में मजबूत लिवाली देखी गई और जिन्होंने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया, उनमें ITI Ltd, Caplin Point, Kajaria Ceramic, Firstsource, Kirloskar Brothers, Lupin और Gujarat Mineral Development शामिल हैं. यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है. निवेशकों के लिए इन शेयरों में निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है. 

इन शेयरों में मंदी के संकेत

तकनीकी सूचकांक MACD ने जिन शेयरों में मंदी का संकेत दिया है, उनमें Godfrey Philips, GNFC, Bayer Cropscience, BHEL, Reliance Power, SKF India और EID Parry शामिल हैं. विश्लेषकों के मुताबिक इन शेयरों में अब गिरावट की संभावना है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

21 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

21 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

24 minutes ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago