✕

होम / बिजनेस / बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इन शेयरों में दिख रही चमक, जानें कहां करें निवेश

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इन शेयरों में दिख रही चमक, जानें कहां करें निवेश

BSE का सेंसेक्स 296.25 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,185.58 पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी में 86.70 अंक या 0.35 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई और यह 24,768.35 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों को उतार-चढ़ाव भरा दिन देखने को मिला. अमेरिकी टैरिफ की खबरों से दिन की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन बाद में कुछ रिकवरी भी नजर आई. हालांकि दिन के अंत में प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए. कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 296.25 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,185.58 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 86.70 अंक या 0.35 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई और यह 24,768.35 पर बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी दबाव देखने को मिला. वहीं, एनएसई का निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 541.70 अंक की गिरावट के साथ 57,400.55 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 190 अंक टूटकर 17,966.85 पर रहा.

गिरावट की वजह

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ रहे, जिससे ग्लोबल सेंटीमेंट पर असर पड़ा. पूरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव चलता रहा. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने बताया कि नए टैरिफ की वजह से बाजार में निराशा का माहौल रहा. घरेलू बाजार ने रिकवरी की कोशिश की, लेकिन मंथली एक्सपायरी की वजह से यह सीमित रही. हालांकि बाजार को अभी भी उम्मीद है कि टैरिफ विवाद पर जल्द कोई सकारात्मक नतीजा निकल सकता है. सेक्टोरल फ्रंट पर मेटल, फार्मा, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. दूसरी ओर एफएमसीजी, डिफेंस और मीडिया सेक्टर हरे निशान में रहे. सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में टाटा स्टील, सन फार्मा, एनटीपीसी, रिलायंस, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और टाइटन शामिल रहे. वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स में रहे.

आज इन शेयरों में तेजी के संकेत

कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली है. इनमें Sagility India, Kaynes Technology, HEG, Emami, Schneider, GE Vernova T&D India और Delhivery शामिल हैं. 131 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार किया है, जो बाजार में तेजी का संकेत देता है. ऐसे में बाजार विशेषज्ञों ने इ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं.

इन शेयरों से बनाएं दूरी

दूसरी ओर, MACD संकेतक के अनुसार कुछ स्टॉक्स में मंदी के संकेत नजर आ रहे हैं. इनमें Apar Industries, Hind Copper, Redington, Aarti Industries, Birlasoft, International Gemmological Institute (India) और Indus Towers जैसे नाम शामिल हैं. इसका मतलब यह है कि इन शेयरों में गिरावट शुरू हो सकती है, इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

22 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

23 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

3 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

22 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

20 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

23 hours ago