✕

होम / बिजनेस / गिरावट के बीच इन शेयरों में दिखी तेजी, क्या अब करना चाहिए निवेश?

गिरावट के बीच इन शेयरों में दिखी तेजी, क्या अब करना चाहिए निवेश?

पश्चिम एशिया में तनाव और फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बाजार में दबाव बना हुआ है. कल सेंसेक्स 138.64 अंक और निफ्टी 41.35 अंक गिरकर बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली, जिसमें दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 138.64 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 81,444.66 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 41.35 अंक यानी 0.17% फिसलकर 24,812.05 अंक पर आ गया. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स में तेजी देखी गई और यह 81,858.97 के स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों की वजह से बाजार फिसल गया. एक समय सेंसेक्स 346.29 अंक तक गिर गया था. निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव को लेकर सतर्क नजर आए.

शेयरों का प्रदर्शन

कल सेंसेक्स में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में सबसे अधिक 1.79% की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा अडानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी जैसे दिग्गज स्टॉक्स भी नुकसान में रहे. हालांकि बाजार की गिरावट के बीच कुछ शेयरों में मजबूती देखी गई. इंडसइंड बैंक 5.12% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा. इसके अलावा टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी जैसे शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली.

इन शेयरों ने छुआ 52 हफ्ते का ऊपरी स्तर

विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार की गिरावट के बीच कुछ स्टॉक्स ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छू लिया. इनमें IndusInd Bank, Reliance Power, RBL Bank, Authum Investment, Avenue Supermart, Vedant Fashions और Escorts शामिल हैं. यह इन शेयरों में तेजी और निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी का संकेत है.

इन पर भी रखें नजर

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि गुरुवार को शेयर बाजार में Hero MotoCorp, Jio Financial, Vodafone Idea, Dabur, Zydus समेत 9 कंपनियों पर भी नजर रखें. Hero ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida Vx2 को BaaS मॉडल के साथ लॉन्च किया है. Jio Financial ने SBI से जियो पेमेंट्स बैंक के शेयर खरीदकर उसे पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी बना लिया. Abbott India और MSD ने डायबिटीज दवाओं के लिए साझेदारी की. Zydus की अहमदाबाद यूनिट को US FDA से दो ऑब्जर्वेशन के साथ निरीक्षण क्लियरेंस मिला. Vodafone Idea और AST SpaceMobile ने सैटेलाइट ब्रॉडबैंड लाने के लिए करार किया. ESAF Small Finance Bank ने ₹735 करोड़ के खराब लोन ARC को बेचने की मंजूरी दी. Aavas Financiers ने ₹200 करोड़ के NCD जारी करने की योजना बनाई है. Dabur ने 'Siens' ब्रांड के तहत न्यूट्रास्युटिकल सेगमेंट में एंट्री की. वहीं, Puravankara की यूनिट को बेंगलुरु में ₹272 करोड़ का रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट मिला है. 

इन शेयरों में दिख रही मंदी की आहट

तकनीकी संकेतक एमएसीडी (MACD) के अनुसार कुछ शेयरों में गिरावट शुरू हो चुकी है. Inventurus Knowledge, Hindustan Zinc, MMTC, Max Healthcare, Ramco Cements, Saregama India और AstraZeneca Pharma India जैसे शेयरों में मंदी के संकेत मिल रहे हैं. निवेशकों को इनमें सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है. बाजार फिलहाल अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है. घरेलू और वैश्विक स्तर पर आने वाले आर्थिक आंकड़े और नीतिगत फैसले निवेशकों की दिशा तय करेंगे. फिलहाल सतर्कता और सही स्टॉक चयन ही जोखिम प्रबंधन का बेहतर तरीका है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

19 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago