होम / बिजनेस / मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की तेजी से बाजार दबाव में, आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की तेजी से बाजार दबाव में, आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

शुक्रवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,097 अंक गिरकर 78,918.90 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 315.45 अंक गिरकर 24,450.45 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट दर्ज की गई. इससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई. पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण बाजार दबाव में रहा. हालांकि इस उतार-चढ़ाव के बीच कुछ शेयरों में मजबूत तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिन पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,097 अंक यानी करीब 1.37 प्रतिशत गिरकर 78,918.90 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह एक समय 1,200 अंकों से अधिक टूटकर 78,812.18 अंक तक पहुंच गया था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 315.45 अंक यानी 1.27 प्रतिशत गिरकर 24,450.45 अंक पर बंद हुआ. वैश्विक बाजारों की कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता के कारण बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा.

गिरावट के पीछे ये रहे प्रमुख कारण

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है. इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में कमजोरी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी भारतीय बाजार पर दबाव डाला. इन कारकों के कारण निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ और बाजार में बड़े पैमाने पर बिकवाली देखने को मिली.

इन बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट

सेंसेक्स में शामिल कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. इनमें इटर्नल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और लार्सन एंड टुब्रो जैसे शेयर प्रमुख रूप से दबाव में रहे. हालांकि बाजार की गिरावट के बावजूद कुछ कंपनियों के शेयरों ने मजबूती दिखाई. रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा, एनटीपीसी, इन्फोसिस और एचसीएल टेक के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई.

इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. कमर्शियल इंजीनियरिंग, किर्लोस्कर ब्रदर्स, इरकॉन इंटरनेशनल, रेडिको खेतान, यूनाइटेड ब्रुअरीज, भारत डायनेमिक्स और एजिस वोपाक जैसे शेयरों ने अपना 52 सप्ताह का उच्च स्तर पार कर लिया है. विश्लेषकों का मानना है कि किसी शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर पार करना आमतौर पर तेजी के रुझान का संकेत माना जाता है और इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतकों के अनुसार कुछ शेयरों में गिरावट का संकेत भी मिल रहा है. एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर ने एलटी फूड्स, तेजस नेटवर्क्स, वेदांत फैशन्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, महानगर गैस, अशोक लेलैंड और सुवेन फार्मा के शेयरों में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में निकट भविष्य में कमजोरी देखने को मिल सकती है. 

इन शेयरों में दिखेगी हलचल

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज शेयर बाजार में कई कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है, इनमें, Meesho को आयकर विभाग से वित्त वर्ष 2023–24 के लिए 1,499.73 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है, जबकि R Systems International ने 6 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 12 मार्च है. Yes Bank ने विनय मुरलीधर टोंसे को MD और CEO (डिजिग्नेट) नियुक्त किया है, जो 6 अप्रैल से पद संभालेंगे. Tata Power ने Salesforce के साथ साझेदारी कर अपने रूफटॉप सोलर, EV चार्जिंग और स्मार्ट होम कारोबार के डिजिटलीकरण को बढ़ाने की योजना बनाई है. UltraTech Cement ने Sunsure Solarpark Thirty Eight Private Limited में 26.20% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौते किए हैं ताकि ग्रीन एनर्जी जरूरतें पूरी की जा सकें. Max Estates को नोएडा के Max One प्रोजेक्ट के लिए RERA मंजूरी मिली है, जिससे करीब 2,000 करोड़ रुपये की संभावित बिक्री और 120 करोड़ रुपये सालाना किराया आय की उम्मीद है. Axis बैंक समूह ने Max Financial Services के Axis Max Life Insurance में विलय प्रस्ताव को प्राथमिक सहमति दी है. इसके अलावा DSP Mutual Fund ने Ganesha Ecosphere के 2.76 लाख शेयर बेचे, जिन्हें India Capital Fund ने खरीदा है.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

1 hour ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

2 hours ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

3 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

3 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

5 hours ago

बड़ी खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.