होम / बिजनेस / आसमान छूती कीमतों के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की डिमांड को लेकर आई ये चौंकाने वाली खबर

आसमान छूती कीमतों के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की डिमांड को लेकर आई ये चौंकाने वाली खबर

तेल निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में पेट्रोल और डीजल जैसे पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की मांग 2022 में 7.73 प्रतिशत बढ़ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बावजूद इनकी डिमांड में और बढ़ोत्तरी की उम्मीद है. तेल निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में पेट्रोल और डीजल जैसे पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की मांग 2022 में 7.73 प्रतिशत बढ़ सकती है, जो दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे तेज होगी. रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की दैनिक मांग 2021 में 47.7 लाख बैरल थी, जिसके 2022 में बढ़कर 51.4 लाख बैरल प्रतिदिन होने का अनुमान है. वहीं, चीन में यह वृद्धि 1.23%, अमेरिका में 3.39% और यूरोप में 4.62% रहेगी.

तीसरा सबसे बड़ा इम्पोर्टर
अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता देश है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मानसून की वजह से मौजूदा वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में तेल की मांग में ज़रूर गिरावट आएगी, लेकिन त्योहार और छुट्टियों के साथ अगली तिमाही में इसमें तेजी की उम्मीद है. बता दें कि भारत अपनी तेल ज़रूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है और इस मामले में जून में रूस उसके सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता के तौर पर सामने आया. 

रूस की हिस्सेदारी बढ़ी
रिपोर्ट बताती है कि जून में भारत के कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी 24 फीसदी थी. रूस से कच्चे तेल का आयात अप्रैल से जून तक करीब 50 गुना बढ़ गया था. गौर करने वाली बात ये है कि यूक्रेन-रूस युद्ध से पहले भारत द्वारा आयात किए जाने वाले तेल में रूस की हिस्सेदारी सिर्फ 0.2 प्रतिशत थी. दरअसल, युद्ध के बाद रूस ने कच्चा तेल सस्ती कीमतों में उपलब्ध कराया, जिसे भारत ने अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद खरीदा. इस वजह से ये हिस्सेदारी एकदम से बढ़ गई. वहीं, इराक की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत और सऊदी अरब की 15 प्रतिशत रही.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 hour ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 hour ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

2 hours ago

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

18 hours ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 hour ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 hour ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

2 hours ago

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

18 hours ago

AAP में बड़ी राजनीतिक हलचल, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में होंगे शामिल

राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी भाजपा में शामिल होने की बात कही है.

18 hours ago