होम / बिजनेस / प्रधानमंत्री Modi ने अमेरिका में समझाया AI का नया मतलब, तालियों से गूंज उठा पूरा इलाका

प्रधानमंत्री Modi ने अमेरिका में समझाया AI का नया मतलब, तालियों से गूंज उठा पूरा इलाका

प्रधानमंत्री अमेरिकी यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए AI का नया मतलब समझाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के दौरान AI का नया मतलब समझाया. न्यूयॉर्क में आयोजित मेगा शो में PM मोदी ने यह भी कहा है कि अब अपना 'नमस्ते' मल्टीनेशनल हो गया है. यह 'लोकल' से अब 'ग्लोबल' हो गया है और ये सब आपने किया है. अपने दिल में भारत को बसा कर रखने वाले हर भारतीय ने किया है. 

प्रवासी देश के ब्रैंड एंबेसडर
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के लिए AI का मतलब है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस. लेकिन उनका मानना है कि AI का मतलब 'अमेरिका-इंडिया' भावना भी है. मोदी ने कहा कि AI यही भावना भारत-अमेरिका के रिश्तों को नई ऊंचाई दे रही है. PM मोदी ने आगे कहा कि हम विविधता को समझते हैं, यह हमारे खून और संस्कृति में है. प्रवासी भारतीय हमेशा से देश के सबसे मजबूत ब्रैंड एंबेसडर रहे हैं. प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान लगातार तालियां बजती रहीं.

भाषाएं अनेक लेकिन भाव एक
पीएम मोदी ने कहा कि भाषाएं भले ही अनेक हैं, लेकिन भाव एक है और वह भाव है 'भारतीयता'. दुनिया के साथ जुड़ने के लिए यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है.  नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 2024 पूरी दुनिया के लिए बहुत अहम है. एक तरफ दुनिया के कई देशों के बीच संघर्ष है-तनाव है तो दूसरी तरफ कई देशों में डेमोक्रेसी का जश्न चल रहा है. भारत और अमेरिका डेमोक्रेसी के जश्न में भी एक साथ है.

समझाया PUSHP का मतलब 
मोदी ने प्रेसिडेंट जो बाइडेन मुझे अपने घर ले गए थे. उनकी आत्मीयता, गर्मजोशी... मेरे लिए दिल छू लेने वाला पल था. ये सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है, ये सम्मान आपका है और आपके पुरुषार्थ का है. मोदी ने AI पर वापस लौटते हुए कहा कि मेरा मानना है कि AI का मतलब है American-Indian. अमेरिकन -इंडियन एक स्पिरिट है और यही दुनिया की AI पावर है यही AI स्पिरिट भारत-अमेरिका के रिश्तों को नई ऊंचाई दे रही है. मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि आपको एक शब्द याद रहेगा PUSHP..P for Progressive भारत, U for Unstoppable भारत, S for Spiritual भारत, H for Humanity First को समर्पित भारत और P for Prosperous भारत. उन्होंने कहा कि PUSHP- की पांच पंखुड़ियां मिलकर ही विकसित भारत बनाएंगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

33 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

33 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago