होम / बिजनेस / इस सेक्टर पर है Amazon की निगाह, इसलिए भारत में बंद किए 3 बिजनेस 

इस सेक्टर पर है Amazon की निगाह, इसलिए भारत में बंद किए 3 बिजनेस 

अमेजन ने हाल ही में भारत में अपने 3 बिजनेस बंद कर दिए हैं. कंपनी ने ऐसा एक दूसरे सेक्टर पर फोकस करने के लिए किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में अपने तीन बिजनेस बंद कर दिए हैं. इसमें एड-टेक यूनिट, फूड डिलीवरी और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफ़ॉर्म शामिल हैं. इन तीनों ही बिजनेस में कंपनी को खास ग्रोथ नजर नहीं आ रही थी, इसलिए उसने इन्हें बंद करके पूरा ध्यान ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर खुद को मजबूत करने और ग्रोसरी मार्केट में पैर फैलाने पर लगाने का फैसला लिया है. 

इनसे है सीधी टक्कर
हाल ही में अमेजन फ्रेश के डायरेक्टर श्रीकांत श्रीराम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम भारत में ग्रोसरी सर्विस का विस्तार जारी रखने की योजना बना रहे हैं. यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता बनी हुई है. गौरतलब है कि भारत के ग्रोसरी और फूड बिज़नेस में Amazon की सीधी टक्कर वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट, रिलायंस के JioMart और टाटा समूह से है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मार्केट 2024 तक बढ़कर 790 बिलियन डॉलर का हो सकता है, जो 2019 में में 603 बिलियन डॉलर था.

ई-ग्रासरी का बढ़ रहा चलन
अमेजन को अहसास है कि भारत के ग्रोसरी मार्केट में अभी कई संभावनाएं मौजूद हैं. ऐसे में अगर वो कम प्रॉफिट या लॉस वाले बिजनेस में उलझी रहती है, तो वह इस अवसर का पूरी तरह लाभ उठाने में नाकाम रहेगी. इसलिए कंपनी ने एड-टेक यूनिट, फूड डिलीवरी और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफ़ॉर्म को बंद करके अपना ध्यान ग्रोसरी सर्विस को बढ़ाने में लगाने का निर्णय लिया है. भारत में ई-ग्रासरी यानी कि ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से किराने का सामान ऑर्डर करने का चलन काफी बढ़ गया है. खास बात ये है कि बड़े शहरों की तरह छोटे शहरों में भी डिमांड बढ़ी है.

छोटे शहरों का योगदान 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन इंडिया के लिए लगभग 65 प्रतिशत ऑर्डर और 85 प्रतिशत नए ग्राहक छोटे शहरों और कस्बों से आते हैं. इतना ही नहीं, Amazon के 1.1 मिलियन सेलर पार्टनर्स में से आधे से अधिक ऐसी जगहों पर हैं. श्रीकांत श्रीराम का कहना है कि हम केवल मेट्रो ही नहीं, छोटे शहरों पर भी फोकस कर रहे हैं. 2022 में ही, हम 30 से अधिक टियर-2 और टियर-3 शहरों में जा चुके हैं. बता दें कि Amazon Fresh अभी 40 शहरों में उपलब्ध है. यहां प्लेस किए जाने वाले ऑर्डर अगले दिन डिलीवर हो जाते हैं. 

किसानों से मिलाया हाथ
अक्टूबर में अमेजन 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल के दौरान ग्रेसरी सबसे अधिक खरीदारी वाली कैटेगरी में से एक थी. अमेजन फ्रेश के डायरेक्टर का कहना है कि कंपनी की प्राथमिकता उच्च गुणवत्ता वाली ग्रोसरी पहुंचाना है. हम इस कार्यक्षेत्र में निवेश करना जारी रखेंगे. अमेजन ने अपने ग्राहकों को ताजे फल और सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए किसानों के साथ साझेदारी की है. श्रीकांत श्रीराम के मुताबिक, अमेजन ने उच्च गुणवत्ता वाले ताजे फल और सब्जियां प्रदान करने के लिए टेक्नोलॉजी और टेम्परेचर कंट्रोल्ड सप्लाई चेन इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

15 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

14 hours ago