होम / बिजनेस / क्या है वो ‘सीक्रेट’ जिससे Amazon.com ने कमाए 1 बिलियन डॉलर्स, गैर कानूनी है तरीका?

क्या है वो ‘सीक्रेट’ जिससे Amazon.com ने कमाए 1 बिलियन डॉलर्स, गैर कानूनी है तरीका?

Amazon.com ने अपने ऑनलाइन रिटेल साम्राज्य के प्रॉफिट में बढ़ोत्तरी करने के लिए कई गैर-कानूनी रणनीतियां अपनाई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जानी-मानी ई कॉमर्स कंपनी ‘अमेजन’ (Amazon.com) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. अमेजन पर आरोप है कि कंपनी द्वारा अपने प्रॉफिट में वृद्धि करने के लिए गैर-कानूनी तरीकों का इस्तेमाल किया गया है और यह जानकारी अमेरिकी व्यापारिक एजेंसी, US FTC (United States Federal Trade Commission) द्वारा अदालत में सुनवाई के दौरान साझा की गई है. 

Amazon.com ने गैर-कानूनी तरीके से बढ़ाई कीमतें?
US FTC द्वारा सुनवाई के दौरान पेश की गई जानकारी के अनुसार ने अमेजन (Amazon.com) ने अपने ऑनलाइन रिटेल साम्राज्य के प्रॉफिट में बढ़ोत्तरी करने के लिए कई गैर-कानूनी रणनीतियां अपनाई हैं और इनमें एक ‘सीक्रेट एल्गोरिथम’ के प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी गई है. US FTC का कहना है कि इस विशेष एल्गोरिथम का प्रयोग करके अमेजन ने कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी और इसकी वजह से अमेरिकी लोगों को 1 बिलियन डॉलर्स से ज्यादा का भुगतान करना पड़ा है. आपको बता दें यह मामला सितंबर में ही दर्ज करवा दिया गया था, पर इस मामले से संबंधित मामले को लेकर कुछ खास जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई थी. लेकिन कल अमेरिका के सीएटल (Seattle) शहर में स्थित जिला अदालत में कुछ जानकारी पब्लिक कर दी गई. 

क्या है ‘Project Nessie’?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon.com) पर के स्टोर पर लगभग 1 बिलियन चीजें मौजूद हैं. सुनवाई के दौरान US FTC ने बताया कि अमेजन ने आतंरिक तौर पर एक एल्गोरिथम को विकसित किया जिसे ‘प्रोजेक्ट नेस्सी’ (Project Nessie) का नाम दिया गया था. इस एल्गोरिथम की बदौलत अमेजन ने ऐसे उत्पादों की पहचान की जिनकी कीमतें अन्य ऑनलाइन स्टोर्स द्वारा अमेजन की कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं. मतलब अगर अमेजन उस उत्पाद की कीमत बढ़ा दे तो ये ऑनलाइन स्टोर्स भी कीमत बढ़ा देंगे, और अगर अमेजन कीमतें कम कर दे तो ये स्टोर्स भी कीमतें कम कर देंगे. इसके बाद इस एल्गोरिथम का प्रयोग करके अमेजन ने 1 बिलियन डॉलर्स जितनी कमाई कर ली. 

मामले पर Amazon.com का बयान
US FTC द्वारा साझा की गई जानकारी के विषय पर अमेजन (Amazon.com) के प्रवक्ता टीम डॉयल (Tim Doyle) का कहना है कि US FTC द्वारा कीमत तय करने वाले इस उपकरण को काफी गलत मायनों में पेश किया गया है और कंपनी ने कुछ सालों पहले ही इस उपकरण का इस्तेमाल करना भी बंद कर दिया है. आपको बता दें कि अमेजन ने इस एल्गोरिथम की टेस्टिंग 2010 में शुरू की थी और तब कंपनी का उद्देश्य सिर्फ यह जानना था कि क्या अन्य ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स अमेजन की कीमतों की नकल करते हैं?
 
यह भी पढ़ें: एक और बड़ा कर्ज लेने की तैयारी में हैं Gautam Adani, विदेशी बैंकों से चल रही बातचीत!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

33 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

33 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

41 minutes ago