होम / बिजनेस / एस रवि सहित देश के 4 बड़े लीडर्स वन फैमिली मिशन के सलाहकार बोर्ड में शामिल हुए

एस रवि सहित देश के 4 बड़े लीडर्स वन फैमिली मिशन के सलाहकार बोर्ड में शामिल हुए

दीपक पारेख, एम दामोदरन, एस रामदोराई और एस रवि को प्रशांति बालमंदिर ट्रस्ट के सलाहकार बोर्ड में नियुक्त किया गया है, जो वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन से जुड़े शिक्षा और स्वास्थ्य पहलों का समर्थन करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

व्यवसाय और शासन से जुड़े भारत के चार बड़े लीडर्स को वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन से संबद्ध संस्थानों के सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है. दीपक पारेख, एम दामोदरन, एस रामदोराई और एस रवि को प्रशांति बालमंदिरा ट्रस्ट के सलाहकार बोर्ड में नियुक्त किया गया है, जो वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन से जुड़े शिक्षा और स्वास्थ्य पहलों का समर्थन करता है. एस रामदोराई को श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस के सलाहकार बोर्ड में भी शामिल किया गया है.

विभिन्न संस्थानों में नेतृत्व का अनुभव

दीपक पारेख पहले एचडीएफसी के चेयरमैन रह चुके हैं, जबकि एम दामोदरन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के चेयरमैन रहे हैं. एस रवि पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के चेयरमैन रह चुके हैं और एस रामदोराई टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक रह चुके हैं.

ग्रामीण छात्रों की शिक्षा पर जोर

एस रवि ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों को वित्तीय बाधाओं के बिना पेशेवर शिक्षा हासिल करने में सहयोग देना बेहद महत्वपूर्ण है. वहीं वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के संस्थापक मधुसूदन साई ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से मिशन की सेवा पहलों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहल

इस सहयोग पर टिप्पणी करते हुए दीपक पारेख ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा बड़े पैमाने पर मुफ्त और मूल्यों पर आधारित शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रयास एक ऐसा मॉडल पेश करते हैं, जिसे व्यापक पहचान और विस्तार मिलना चाहिए.

एस रामदोराई ने कहा कि यह विश्वविद्यालय छात्रों में चरित्र, बौद्धिक क्षमता और सेवा की भावना विकसित करते हुए मुफ्त और उच्च गुणवत्ता वाली उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है.

पारदर्शी प्रशासन और सामाजिक प्रभाव

एम दामोदरन ने कहा कि यह ट्रस्ट इस बात का उदाहरण है कि पारदर्शी प्रशासन और मूल्यों पर आधारित नेतृत्व किस तरह मानवीय दृष्टि को सार्थक सामाजिक प्रभाव में बदल सकता है.

वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन 100 देशों में कार्यरत है और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पोषण पर केंद्रित कार्यक्रम चलाता है. भारत में प्रशांति बालमंदिरा ट्रस्ट कक्षा 6 से लेकर पीएचडी स्तर तक की शिक्षा पहलों का समर्थन करता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

56 minutes ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

1 hour ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

2 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

2 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

30 minutes ago