होम / बिजनेस / कैसे कोरोना काल में एकदम से डॉक्टरों की पसंद बन गई डोलो-650? यह है इसका जवाब  

कैसे कोरोना काल में एकदम से डॉक्टरों की पसंद बन गई डोलो-650? यह है इसका जवाब  

एक अनुमान के मुताबिक, मार्च 2020 से दिसंबर 2021 तक करीब 567 करोड़ रुपए की डोलो 650 गोलियां बिक चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोरोना महामारी के दौरान एक दवाई काफी फेमस हुई थी.  संभव है कि डॉक्टर ने आपको भी उसे खाने की सलाह दी हो. उसके नाम है डोलो-650. इससे पहले तक, बुखार आदि के लिए दूसरी कंपनियों की पैरासिटामॉल प्रिस्क्राइब की जाती थी. 

सुप्रीम कोर्ट में याचिका
ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि डोलो-650 हर डॉक्टर की पसंद बन गई? इसका जवाब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका में दिया गया है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि डोलो-650 बनाने वाली कंपनी ने डॉक्टरों को 1000 करोड़ रुपए के गिफ्ट बांटे, ताकि वह वो यही दवा प्रिस्क्राइब करें. 

ज्यादा मुनाफा कमाया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है और अदालत भी आरोपों को सुनकर हैरान रह गई है. उसने इसे बेहद गंभीर मुद्दा करार दिया है. फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपनी याचिका में कहा है कि 500 मिलीग्राम तक की किसी भी टेबलेट का बाजार मूल्य सरकार निर्धारित करती है. लेकिन उससे ऊपर की दवा की कीमत फार्मा कंपनी तय कर सकती है. ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कंपनी ने 650 मिलीग्राम की डोलो लिखने के लिए डॉक्टरों को खूब गिफ्ट बांटे हैं.

इतने करोड़ की बिक्री
एक अनुमान के मुताबिक, मार्च 2020 से दिसंबर 2021 तक करीब 567 करोड़ रुपए की डोलो 650 गोलियां बिक चुकी हैं. सुनवाई के दौरान  जस्टिस चंद्रचूड़ और जस्टिस एएस बोपन्ना वाली बेंच ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है, बेंच ने सरकार से 10 दिन के अंदर जवाब मांगा है. जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि जब मुझे कोरोना हुआ था तब मुझसे भी यही दवा लेने को कहा गया था. वहीं, फेडरेशन की तरफ से पेश हुए वकील ने आरोप लगाया कि डोलो ने डॉक्टरों को 1 हजार करोड़ रुपए के मुफ्त उपहार दिए ताकि उनकी दवा का प्रमोशन हो सके.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

19 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

39 minutes ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

47 minutes ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

15 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

47 minutes ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

9 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

19 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

39 minutes ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

20 hours ago