होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि अपने Pilots से नाराज हो गई Air India, भेज डाला चेतावनी वाला ईमेल?

ऐसा क्या हुआ कि अपने Pilots से नाराज हो गई Air India, भेज डाला चेतावनी वाला ईमेल?

सरकार से एयर इंडिया खरीदने के बाद टाटा समूह ने सभी पायलट्स से 45 दिन एडवांस में लाइसेंस रिन्यूअल के लिए कहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन एयर इंडिया (AirIndia) अपने पायलट्स से नाराज चल रही है. कंपनी ने एक ईमेल भेजकर पायलट्स को सख्त हिदायत दी है कि यदि उन्होंने दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक और मौद्रिक दोनों कार्रवाई की जा सकती है. एयर इंडिया प्रबंधन लाइसेंस या एयरपोर्ट एंट्री पास (AEP) के रिन्यूअल में पायलट्स की तरफ से हो रही देरी से खफा है. 

अब कार्रवाई ही विकल्प
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया ने अपने पायलट, खासकर नॉर्थ जोन के पायलट्स को एक ईमेल भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दी है. जिसमें कहा गया है कि लाइसेंस रिन्यूअल के लिए जरूरी सभी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए. ईमेल में आगे कहा गया है कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां क्रू ने लाइसेंस के लिए अनिवार्य जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं या आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया है. बार-बार कहे जाने के बावजूद कुछ पायलट्स की तरफ से ऐसा नहीं किया गया है, जिसके चलते लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया अटकी हुई है. ऐसे में अब कंपनी के पास सख्त कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

उठाना होगा आर्थिक नुकसान
ईमेल में कहा गया है कि एयर इंडिया का ट्रेनिंग डिपार्टमेंट इस मामले में पायलट्स की मदद के लिए उपलब्ध है, लेकिन यदि इसके पायलट आवश्यक डाक्यूमेंट्स जमा नहीं करते हैं, तो फिर उन्हें आर्थिक नुकसान उठाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए. एयर इंडिया ने अपने क्रू मेंबर्स से कहा है कि ट्रेनिंग डिपार्टमेंट उनकी मदद के लिए उपलब्ध है, ताकि उन्हें ड्यूटी से लॉस ऑफ टाइम या पेनल्टी जैसी कार्रवाई का सामना न करना पड़े. लेकिन यदि लाइसेंस एक्सपायर होने से 45 दिन पहले आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए गए, तो कार्रवाई ही एकमात्र विकल्प रह जाएगा.

कंपनी को इसकी चिंता
सरकार से एयर इंडिया खरीदने के बाद टाटा समूह ने सभी पायलट्स से 45 दिन एडवांस में लाइसेंस रिन्यूअल के लिए कहा है. साथ ही कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसा न करने की सूरत में उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. दरअसल, पायलट्स के लाइसेंस समय पर रिन्यू नहीं होने पर वह विमान नहीं उड़ा सकेंगे और इस स्थिति में कंपनी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. यही वजह है कि एयर इंडिया समय से पहले सभी पायलट्स के लाइसेंस रिन्यू कराना चाहती है. वहीं, पायलट्स इसे धमकाने की रणनीति के तौर पर ले रहे हैं. उनका कहना है कि प्रबंधन दबाब बनना चाहता है, क्योंकि 70 फीसदी पायलट्स ने अब तक संशोधित कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Aakash विवाद में BYJU'S को मिली बड़ी सफलता, लेनदारों ने समझौते को दी मंजूरी

कंपनी की लेनदार समिति ने प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी है. अब इस मामले पर 18 अगस्त को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की बेंगलुरु पीठ में सुनवाई होगी.

1 hour ago

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 5.75 अंक फिसलकर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ.

2 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

17 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 5.75 अंक फिसलकर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ.

2 hours ago

Aakash विवाद में BYJU'S को मिली बड़ी सफलता, लेनदारों ने समझौते को दी मंजूरी

कंपनी की लेनदार समिति ने प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी है. अब इस मामले पर 18 अगस्त को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की बेंगलुरु पीठ में सुनवाई होगी.

1 hour ago

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नए सचिव बने डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला

डॉ. तुम्माला फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में यूनेस्को के अंतर्गत भारतीय महासागर सुनामी चेतावनी एवं शमन प्रणाली (IOTWMS) सचिवालय के प्रमुख हैं.

2 hours ago

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

18 hours ago