होम / बिजनेस / दिल्ली मेट्रो-दिल्ली मेरठ आरआरटीएस के बीच हुआ समझौता, यात्रियों को ये होगा फायदा...

दिल्ली मेट्रो-दिल्ली मेरठ आरआरटीएस के बीच हुआ समझौता, यात्रियों को ये होगा फायदा...

मेरठ आरआरटीएस और दिल्ली मेट्रो के बीच यात्री अब बिना रोक-टोक यात्रा कर सकेंगे. इसे लेकर दिल्ली मेट्रो और एनसीआरटीसी के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली से मेरठ तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, देश में रीजनल कनेक्टिविटी के लिए बनाए जा रहे पहले सेमी-हाईस्पीड ट्रेन सिस्टम यानी दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस (Delhi-Meerut Rapid Rail Transit System) ट्रेन की पटरी पर दौड़ने के लिए लगभग तैयार है. इस रैपिड रेल में आप दिल्ली से मेरठ तक का सफर कुछ ही मिनटों में पूरा कर पाएंगे. इसके एक सेक्शन पर ट्रैवल पहले ही शुरू हो चुका है और जल्द ही ये दिल्ली के सराय काले खान से भी शुरू होने वाली है. इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस बनाने वाली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के बीच एक समझौता होने की खबर सामने आई है. तो आइए जानते हैं इस समझौते से यात्रियों को क्या फायदा होगा?  

ये हुआ समझैता
दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस को ‘नमो भारत ट्रेन’ नाम दिया गया है.दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस के एक सेक्शन पर यात्रा की सुविधा शुरू हो चुकी है. अब जल्द ही ये दिल्ली के सराय काले खान से भी शुरू होने वाली है. इसके चालू होने के बाद भारतीय रेल का हजरत निजामुद्दीन स्टेशन सीधे मेरठ से जुड़ जाएगा. वहीं, ये ट्रेन सिस्टम दिल्ली मेट्रो के साथ भी कनेक्ट करेगा. ऐसे में दिल्ली मेट्रो और मेरठ आरआरटीएस  के बीच यात्री आराम से ट्रैवल कर सकेंगे. उन्हें दोनों के लिए अलग-अलग टिकट नहीं खरीदना होगा. दरअसल, दिल्ली मेट्रो ने मेरठ आरआरटीएस का विकास करने वाली एनसीआरटीसी के साथ शेयर्ड टिकट यूज की डील साइन है. इसके हिसाब से दोनों ट्रेन सिस्टम के बीच एकीकृत क्यूआर टिकटिंग काम करेगी और आम लोगों को अलग-अलग टिकट नहीं खरीदना होगा.

ऐसे काम करेगा टिकटिंग सिस्टम

1. आरआरटीएस कनेक्ट ऐप के माध्यम से नमो भारत ट्रेन का टिकट बुक किया जा सकेगा. नमो भारत ट्रेन के यात्री इसी ऐप से दिल्ली मेट्रो का टिकट भी बुक कर सकते हैं. इसी तरह डीएमआरसी की मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्री नमो भारत ट्रेन का टिकट भी बुक कर सकते हैं.

2. डीएमआरसी और एनसीआरटीसी टिकटिंग सिस्टम के एकीकरण से एनसीआरटीसी मोबाइल ऐप पर एक यूनिक दिल्ली मेट्रो क्यूआर कोड और इसी तरह डीएमआरसी मोबाइल ऐप पर एक नमो भारत क्यूआर कोड तैयार किया जा सकेगा. इस क्यूआर कोड को एंट्री गेट पर स्कैन कराकर लोग आराम से दोनों के बीच यात्रा कर सकेंगे.

रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और बस डिपो से जोड़े जा रहे आरआरटीएस स्टेशन 
यह पहल पीएम राष्ट्रीय गति शक्ति मास्टर प्लान के अनुरूप है. इसमें विभिन्न परिवहन साधनों के बीच निर्बाध और सुगम यात्रा को सुनिश्चित करने का प्लान है. आरआरटीएस स्टेशन मौजूदा रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और बस डिपो के साथ जोड़े जा रहे हैं. इससे परिवहन का एक व्यापक नेटवर्क तैयार होता है. मौजूदा समय में 42 किलोमीटर का आरआरटीएस कॉरिडोर और 393 किलोमीटर का डीएमआरसी नेटवर्क आपस में जुड़ा हुआ है. इससे यात्रियों को पूरे एनसीआर में एकीकृत और कुशल टिकटिंग व यात्रा का अनुभव मिल रहा है. यह एकीकरण सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करता है, जो यात्री-संख्या बढ़ाने और इन बड़ी लागत से बनी परियोजनाओं को स्टेबिलिटी देने के लिए अहम  है.
 


टैग्स   Delhi–Meerut Regional Rapid Transit System
सम्बंधित खबरें

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

55 minutes ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

5 hours ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

5 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

55 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

3 hours ago