होम / बिजनेस / इस बार कैसा होगा फेस्टिव सीजन? RBI ने जारी किया बुलेटिन, क्या महंगाई बनेगी विलेन

इस बार कैसा होगा फेस्टिव सीजन? RBI ने जारी किया बुलेटिन, क्या महंगाई बनेगी विलेन

महंगाई को काबू करने के लिए रिजर्व बैंक ने इस साल मई से तीन चरणों में ब्याज दरों में पहले ही 140 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है. अगली बैठक 28-30 सितंबर को है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है, इस दौरान देश में घरेलू डिमांड कैसी रहेगी, गाड़ियों की बिक्री कैसी होगी, आर्थिक गतिविधियों का पहिया कितनी तेज घूमेगा, इन सब बातों को लेकर रिजर्व बैंक का एक लेख छपा है, जो कि एक मंथली बुलेटिन है. 

फेस्टिव सीजन में डिमांड और मजबूत होगी
रिजर्व बैंक के इस मंथली रेगुलर बुलेटिन अर्थव्यवस्था की स्थिति (State of the Economy) में बताया गया है कि आने वाला फेस्टिव सीजन पहले से ही मजबूत घरेलू मांग में और जान फूंक देगा. सर्विसेज में भी तेजी देखने को मिलेगी. FMCG प्रोडक्ट्स, गाड़ियों की बिक्री लेकर प्रॉपर्टी की बिक्री सभी में उछाल देखने को मिलेगा. 
सामानों और लोगों की आवाजही में भी ग्रोथ देखने को मिलेगी. इससे ये साफ होता है कि डिमांड में तेजी मौजूद है, फेस्टिव सीजन के दौरान इसको और रफ्तार मिलेगी.
बुलेटिन के मुताबिक, "घरेलू वित्तीय स्थितियां विकास की गति का समर्थन करती हैं." इस आर्टिकल में रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे हैं. हालांकि ये रिजर्व बैंक के विचार नहीं माने जाते हैं.  

महंगाई दर अभी सीमा से ऊपर 
बुलेटिन के मुताबिक अर्थव्यवस्था पहली तिमाही में विकास की गति की मामूली कमी को दूर करने के लिए तैयार है, जिसने ये भी संकेत दिया है कि महंगाई को काबू करने के लिए मॉनिटरी पॉलिसी को और सख्त किया जा सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई दर बढ़ी हुई है और बर्दाश्त करने की सीमा से ऊपर है, इसके दूसरे क्रम के असर को नियंत्रित करने के लिए मॉनिटरी पॉलिसी को जरूरत को बताता है. State of the Economy की अगस्त रिपोर्ट में कहा गया था कि उस महीने रिटेल महंगाई अपने चरम पर थी. इसी का जिक्र करते हुए सितंबर की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में महंगाई 7 परसेंट थी "उस पूर्वानुमान के अनुरूप" थी, बेस इफेक्ट के गायलब होने से जुलाई की तुलना में हेडलाइन महंगाई दर 30 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ गई. रिजर्व बैंक के अनुमानों के मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर में रिटेल महंगाई दर औसतन 6.4 परसेंटऔर 2023 की पहली तिमाही में 5.8 परसेंट रही. 

इस महीने और बढ़ेंगी ब्याज दरें! 
महंगाई को काबू करने के लिए रिजर्व बैंक ने इस साल मई से तीन चरणों में ब्याज दरों में पहले ही 140 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है. मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की अगली बैठक 28-30 सितंबर को होने वाली है. अनुमान, संकेत और परिस्तितियां यही बात रही हैं कि रिजर्व बैंक ब्याज दरों में इजाफा करेगा. इस लेख के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था अप्रैल-जून में देखी गई गति की कमजोरियों को "छोड़ने के लिए तैयार" है, जब बेस इफेक्ट की वजह से GDP ग्रोथ बढ़कर 13.5 परसेंट हो गई थी. अप्रैल-जून की GDP ग्रोथ न केवल अर्थशास्त्रियों की 15 परसेंट के अनुमानों से कम थी बल्कि ये रिजर्व बैंक के अनुमान 16.2 परसेंट से भी कम थी. हालांकि, रिजर्व बैंक कहता है कि लेख में व्यक्त किए गये विचार और राय लेखकों के अपने हैं और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं.

VIDEO: क्या दुनिया में आने वाली है मंदी? Fitch की रिपोर्ट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

13 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

13 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

13 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

16 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

17 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

13 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

13 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

13 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.