होम / बिजनेस / दो दिन की गिरावट के बाद आज बाजार में राहत की उम्मीद, इन शेयरों में दिख रहे खरीदारी के संकेत

दो दिन की गिरावट के बाद आज बाजार में राहत की उम्मीद, इन शेयरों में दिख रहे खरीदारी के संकेत

सोमवार को BSE सेंसेक्स 1,352.74 अंक गिरकर 77,566.16 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 422.40 अंक गिरकर 24,028.05 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

घरेलू शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट के बाद मंगलवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की बिकवाली के चलते दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए. 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 1,352.74 अंक यानी 1.71 प्रतिशत गिरकर 77,566.16 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 2,494.35 अंक यानी 3.16 प्रतिशत तक टूटकर 76,424.55 अंक के स्तर तक पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 422.40 अंक यानी 1.73 प्रतिशत गिरकर 24,028.05 अंक पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में यह 752.65 अंक की गिरावट के साथ 23,697.80 अंक तक फिसल गया था.

गिरावट के पीछे ये रहे प्रमुख कारण

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में कमजोर माहौल देखने को मिला. इसके साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से लगातार पूंजी निकासी ने भी बाजार पर दबाव बनाया. डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया, जिसके कारण बाजार में व्यापक स्तर पर बिकवाली देखने को मिली.

इन दिग्गज शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा 5.23 प्रतिशत गिरा. इसके अलावा मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, इंटरग्लोब एविएशन और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई. हालांकि कुछ कंपनियों के शेयरों ने बाजार की गिरावट के बीच मजबूती दिखाई. इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक प्रमुख रहे.

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

तकनीकी विश्लेषण के अनुसार कुछ शेयरों में मजबूत तेजी के संकेत मिल रहे हैं. Emcure Pharma, Aadhar Housing Finance, Affle India, IndiaMart, Praj Industries, Balrampur Chini और Avenue Supermart के शेयरों में निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है. इन कंपनियों के शेयरों ने हाल ही में अपना 52 हफ्तों का उच्च स्तर पार किया है, जिसे बाजार में तेजी का सकारात्मक संकेत माना जाता है.

इन स्टॉक्स में मिल रहे मंदी के संकेत

दूसरी ओर तकनीकी संकेतक एमएसीडी (MACD) के आधार पर कुछ शेयरों में गिरावट की संभावना जताई जा रही है. PG Electroplast, Sapphire Foods, IDBI Bank, Tejas Networks, MRPL, GSPL और Choice International के शेयरों में मंदी के संकेत देखे गए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इन शेयरों में फिलहाल दबाव बना रह सकता है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदलती हैं. इसलिए किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार या विशेषज्ञ की राय लेना जरूरी है.

इन पर भी रखें नजर

आज के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है, क्योंकि अलग-अलग कंपनियों से जुड़ी नई घोषणाएं, निवेश योजनाएं, अधिग्रहण, फंड जुटाने और विस्तार से संबंधित खबरें सामने आई हैं. सोलर कंपनी Solex Energy को गुजरात के सूरत स्थित प्लांट के लिए सोलर पीवी मॉड्यूल निर्माण क्षमता बढ़ाने की मंजूरी मिली है, जिससे उसकी उत्पादन क्षमता लगभग 3.78 गीगावाट प्रति वर्ष हो गई है. वहीं Power Grid Corporation of India ने यूनियन बैंक से 5,000 करोड़ रुपये तक का टर्म लोन जुटाने, सबस्टेशन के लिए 234 करोड़ रुपये के सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर स्थापित करने और अपनी सहायक कंपनी CTUIL में हिस्सेदारी Grid Controller of India को बेचने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी है. Hinduja Global Solutions की ब्रॉडबैंड इकाई OneOTT Intertainment ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ प्रोजेक्ट गंगा के तहत डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए समझौता किया है. Torrent Power ने 7.97 प्रतिशत कूपन दर पर 2,000 करोड़ रुपये के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी किए हैं. Reliance Retail ने ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड ‘पहाड़ी लोकल’ का अधिग्रहण पूरा किया है, जबकि ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने अपनी होल्डिंग कंपनी का पंजीकृत पता सिंगापुर से भारत में स्थानांतरित कर लिया है, जिसे संभावित आईपीओ की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. इसके अलावा Anthem Biosciences में प्राइवेट इक्विटी फर्म ट्रू नॉर्थ की इकाई Viridity Tone LLP ने 2.03 करोड़ शेयर बेचकर करीब 3.6 प्रतिशत हिस्सेदारी घटाई, जिसे SBI Mutual Fund और HDFC Mutual Fund जैसे घरेलू निवेशकों ने खरीदा. इन सभी घटनाक्रमों के कारण आज इन कंपनियों के शेयर निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

56 minutes ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

1 hour ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

2 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

2 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

4 hours ago


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

4 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

30 minutes ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

56 minutes ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

1 hour ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

2 hours ago