होम / बिजनेस / Twitter के बाद अब खौफ में Tesla के कर्मचारी, अगले साल हो सकता है कुछ बड़ा 

Twitter के बाद अब खौफ में Tesla के कर्मचारी, अगले साल हो सकता है कुछ बड़ा 

ट्विटर के बाद अब ईलॉन मस्क की दूसरी कंपनी टेस्ला के कर्मचारी खौफ में हैं. नए साल में कंपनी उन्हें कोई बुरी खबर सुना सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक ही झटके में Twitter के सैकड़ों कर्मचारियों को बेरोजगार करने वाले ईलॉन मस्क अब फिर बड़े पैमाने पर छंटनी का मन बना रहे हैं. हालांकि, इस बार उनके निशाने पर अपनी कार कंपनी Tesla के कर्मचारी हैं. इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने नई भर्तियों पर रोक लगा दी है. साथ ही कर्मचारियों से कहा है कि उन्हें छंटनी के लिए तैयार रहना चाहिए. कंपनी अगली तिमाही में छंटनी का एक और दौर शुरू कर सकती है. 

टेस्ला के शेयरों में गिरावट
एक रिपोर्ट के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि छंटनी का नया दौर अगली तिमाही (जनवरी-मार्च 2023) में शुरू हो सकता है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नई भर्तियों पर रोक कब तक चलेगी, क्योंकि Tesla अभी भी कुछ लोकेशन पर विस्तार की योजना बना रही है. टेस्ला के शेयरों में पिछले कुछ वक्त में काफी गिरावट आई है, जिसकी वजह से कंपनी दबाव में है. लागत में कटौती के लिए कंपनी कुछ कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर सकती है. ट्विटर में भी भी मस्क ने यही किया है.   

ट्विटर में बिजी हो गए मस्क
ईलॉन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद से टेस्ला के शेयरों में नरमी के संकेत मिलने शुरू हो गए थे. क्योंकि ये माना जा रहा था कि अब मस्क ट्विटर के कामकाज में ज्यादा व्यस्त हो जाएंगे और टेस्ला पर अधिक ध्यान नहीं देंगे. हुआ भी यही, मस्क पूरी तरह से ट्विटर तक सीमित होकर रह गए, नतीजतन Tesla का प्रदर्शन खराब होता गया. बता दें कि नवंबर 2021 से मस्क ने टेस्ला के 39 अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर बेचे हैं.

भारत में पैर जमाने की इच्छा
टेस्ला दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी है. चीन कंपनी के सबसे बड़े बाजारों में से एक है. ईलॉन मस्क भारत में भी पैर जमाना चाहते हैं, लेकिन भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इसके लिए उन्हें पहले भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सेटअप करनी होगी. ऐसा नहीं होगा कि वो चीन में कार बनाएं और भारत में सभी तरह की छूट की उम्मीद करें.हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि अगर मस्क भारत में भी टेस्ला की गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाते हैं, तो हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं. उन्हें सभी तरह की छूट और बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे, लेकिन इसके बिना यह संभव नहीं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

4 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

5 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

37 minutes ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

4 hours ago