होम / बिजनेस / टमाटर तो 'लाल' हुआ ही, जीरे के दाम में भी लगी आग; ड्राई फ्रूट्स से भी बिक रहा महंगा

टमाटर तो 'लाल' हुआ ही, जीरे के दाम में भी लगी आग; ड्राई फ्रूट्स से भी बिक रहा महंगा

बाजार में जीरे के दामों में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है. इसके अलावा हल्दी की कीमतें भी बढ़ रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई (Inflation) के मोर्चे पर सरकार आंकड़ों की बाजीगरी से भले ही खुश हो, लेकिन आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है. केवल टमाटर (Tomato) ही नहीं है, जो दिन-ब-दिन इतराता जा रहा है. कई सब्जियों से लेकर मसालों तक सबकी कीमतों में आग लगी है. मसालों का राजा कहलाने वाले जीरे के दाम भी सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं. 250-300 रुपए किलो मिलने वाला जीरा अब 800-900 रुपए प्रति किलो मिल रहा है.

लगातार नए रिकॉर्ड
जीरे की कीमत की तुलना यदि ड्राई फ्रूट्स से करें, तो ये काजू-बादाम से महंगा हो गया है. बादाम की रिटेल कीमत 650 से 700 रुपये किलो है. जबकि जीरा पिछले एक हफ्ते में चढ़कर 800 से 900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. कारोबारियों का कहना है कि जीरे की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं. पिछले कुछ समय से इसके दाम रॉकेट की तरह ऊपर की तरफ भाग रहे हैं. थोक में जीरा करीब 75,000 रुपए क्विंटल के पार पहुंच गए है.  

ये है दाम बढ़ने की वजह
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीते दिनों आए बिपरजॉय तूफान के बाद जीरे के आयात पर असर पड़ा है. आयात कम होने से डिमांड और सप्लाई के बीच का अंतर बढ़ गया है. नतीजतन जीरे की कीमतों में आग लग गई है. वहीं. जीरे के साथ-साथ हल्दी की कीमत में भी तेजी देखने को मिल रही है. जीरा और हल्दी के वायदा भाव में 5 दिन में 10 प्रतिशत की तेजी आई है. पूरे साल की बात करें, तो जीरे की कीमत में 80 फीसदी का उछाल आया है. बताया जा रहा है कि टर्की और सीरिया का जीरा इसी महीने मार्केट में आ सकता है, जिसके बाद शायद कीमतों में कुछ नरमी आए.

इसलिए लाल हुआ टमाटर 
टमाटर की बात करें, तो इसकी कीमतों में लगातार तेजी आ रही है. देश के कई शहरों में टमाटर का भाव 120 से 150 रुपए तक पहुंच चुका है. राजधानी दिल्ली में तो कई स्थानों पर इसकी कीमत 200 रुपए के आंकड़े को छू रही है. टमाटर के दाम में बढ़ोत्तरी के पीछे जानकार एक मुख्य वजह बताते हैं. उनका कहना है कि किसान पिछली फसल को मिली कीमत के आधार पर टमाटर की बुवाई करते हैं. अप्रैल-मई में टमाटर की कीमत 1-2 रुपए किलो तक गिर गई थी. जिसके चलते किसानों ने इस बार टमाटर की खेती में दिलचस्पी नहीं दिखाई. नतीजतन कम उत्पादन होने से टमाटर की कीमत अचानक से आसमान पर पहुंच गई. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

54 minutes ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

54 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

22 hours ago