✕

होम / बिजनेस / त्योहारों के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, जानिए किन शेयरों में मिल सकता है फायदा

त्योहारों के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, जानिए किन शेयरों में मिल सकता है फायदा

बीते बुधवार को BSE सेंसेक्स 715.69 अंक (0.89%) की तेजी के साथ 80,983.31 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 225.20 अंक (0.92%) चढ़कर 24,836.30 अंक तक पहुंचा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

गांधी जयंती और दशहरे की छुट्टी के बाद आज शेयर बाजार में एक बार फिर हलचल देखने को मिल सकती है. बीते बुधवार को बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई थी, जिससे निवेशकों की उम्मीदों को नया बल मिला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए. वहीं, कुछ चुनिंदा स्टॉक्स ने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर भी छू लिया है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 715.69 अंक (0.89%) की तेजी के साथ 80,983.31 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 225.20 अंक (0.92%) चढ़कर 24,836.30 अंक तक पहुंचा. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 800 अंक से भी ऊपर 81,068.43 तक गया था.

तेजी की वजह

इस तेजी की अहम वजह थी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो दर को यथावत रखना और देश की आर्थिक वृद्धि के अनुमानों में सुधार. साथ ही, वैश्विक बाजारों में स्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भी सकारात्मक माहौल बनाने में योगदान दिया.

किन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी?

बुधवार को सेंसेक्स के टॉप गेनर्स की बात करें तो Tata Motors ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें करीब 5.54% की बढ़त देखने को मिली. इसके अलावा Kotak Mahindra Bank, Trent, Sun Pharma, Axis Bank और ICICI Bank के शेयरों में भी अच्छी मजबूती देखने को मिली. हालांकि, कुछ दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स में गिरावट भी दर्ज की गई, जिनमें Bajaj Finance, State Bank of India, Ultratech Cement और Tata Steel प्रमुख हैं.

52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे ये स्टॉक्स

बाजार विशेषज्ञों ने कहा है कि कुछ ऐसे स्टॉक्स भी रहे जिन्होंने बीते कारोबारी दिन 52 हफ्ते का नया उच्चतम स्तर छू लिया. इनमें Sun TV, Netweb Technologies, Tata Motors, Pfizer, HUDCO, Jaro Institute, AIA Engineering और Escorts Kubota शामिल हैं. इन शेयरों में देखी जा रही खरीदारी इस बात का संकेत देती है कि निवेशकों का भरोसा मजबूत है और आने वाले दिनों में इनमें और तेजी देखने को मिल सकती है.

इन स्टॉक्स में गिरावट के संकेत

तकनीकी संकेतक MACD (Moving Average Convergence Divergence) के अनुसार कुछ स्टॉक्स में कमजोरी के संकेत मिले हैं. इनमें Bharti Airtel, ITC, Man Industries, Jaro Institute, KPIT Technologies, Prime Focus, Hitachi Energy India, JSW Holdings, Godfrey Phillips और Usha Martin के नाम शामिल हैं. विश्लेषकों के अनुसार इन शेयरों में गिरावट की संभावना है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए.

इन शेयरों पर भी रखें नजर

TVS मोटर कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री दर्ज करते हुए 15.07 लाख यूनिट्स बेचे, जो सालाना आधार पर 22% अधिक है, जबकि तिपहिया वाहनों की बिक्री 41% और निर्यात 30% बढ़ा. मारुति सुजुकी ने सितंबर में 1,89,665 यूनिट्स की कुल बिक्री की, जो अनुमान के लगभग बराबर रही, हालांकि घरेलू बिक्री 6.3% घटी और निर्यात में 52% की बढ़त दर्ज की गई. हीरो मोटोकॉर्प ने भी सितंबर में 8% की वार्षिक वृद्धि के साथ 6,87,220 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें घरेलू बिक्री 5% और निर्यात दोगुना होकर 39,638 यूनिट्स तक पहुंच गया. Waaree Energies ने 8,175 करोड़ रुपये की पूंजीगत व्यय योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत लिथियम-आधारित बैटरी स्टोरेज की क्षमता 3.5 GWh से बढ़ाकर 20 GWh की जाएगी. V-Mart Retail ने सितंबर तिमाही में 22% की आय वृद्धि के साथ ₹807 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, जबकि समान स्टोर बिक्री में 11% की बढ़त देखी गई. वहीं, RBL Bank को महाराष्ट्र GST विभाग से ₹92 करोड़ की मांग करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है. KRBL Limited ने PACL मामले में हरियाणा के पानीपत में अचल संपत्तियों की ई-नीलामी में ₹402.86 करोड़ की सफल बोली लगाई. Coal India का सितंबर 2025 में उत्पादन 3.9% घटकर 48.97 मिलियन टन और ऑफ-टेक 1.1% घटकर 53.56 मिलियन टन रहा. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज निवेशकों को इन सभी शेयरों पर नजर रखने की जरूरत है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

1 hour ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

3 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

4 hours ago

बड़ी खबरें