होम / बिजनेस / फूड डिलीवरी के बाद अब इस बाजार में उतरने जा रही है ये नामी कंपनी
फूड डिलीवरी के बाद अब इस बाजार में उतरने जा रही है ये नामी कंपनी
फूड और किराने का सामान डिलीवर करने वाली कंपनी Swiggy देश के एक बड़े कारोबार में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है. लेकिन इस बाजार में पहले से ही कई नामी प्लेयर मौजूद हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
फूड और ग्रासरी सामान डिलीवरी में काम करने वाली कंपनी स्विगी, रिटेल सेक्टर की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी LYNK का अधिग्रहण करने जा रही है. इस अधिग्रहण के बाद उसका रिटेल सेक्टर में आने का रास्ता खुल जाएगा. भारत का रिटेल बाजार मौजूदा समय में 570 अरब डॉलर का है. इस अधिग्रहण से कंपनी अब एक नए कारोबार में प्रवेश तो करेगी ही साथ ही इससे उसका बाजार में पोर्टफोलियो भी मजबूत होगा.
क्या करती है LYNK India
मौजूदा समय में LYNK एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में देश के प्रमुख एफएमसीजी ब्रैंडों के साथ काम करती है. LYNK, FMCG (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड) कंपनियों को खुदरा स्टोरों से जोड़ती है, लेकिन अब Swiggy के साथ काम करने से इसका डिलीवरी सिस्टम और बेहतर हो पाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार LYNK इस अधिग्रहण के बाद भी अपना स्वतंत्र संचालन को जारी रखेगी. इस अधिग्रहण से स्विगी की बाजार स्थिति मजबूत होगी.
इस डील की नहीं दी गई है पूरी जानकारी
भले ही Swiggy की ओर से इस अधिग्रहण का ऐलान किया गया है लेकिन अभी तक इस डील की फाइनेंशियल डिटेल के बारे में नहीं बताया गया है. LYNK की शुरुआत 2015 में अभिनव राजा और शेखर भेंडे ने की थी. LYNK एक ऐसी कंपनी है जो अपने 100000 स्टोर्स की मदद से एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड) सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद करती है. कंपनी का विस्तार देश के प्रमुख आठ शहरों में है. LYNK के पिछले दो साल की ग्रोथ को देखें तो उसमें काफी बेहतरीन तेजी आई है, कंपनी ने अच्छा मुनाफा भी कमाया है. ये कंपनी एफएमसीजी कंपनियों की अधिकृत वितरक बनकर बाजार में काम करती है.
Swiggy को हाल ही में हुआ है बड़ा नुकसान
Swiggy की सबसे बड़ी स्टॉकहोल्डर कंपनी डच ने हाल ही में कहा कि खाद्य वितरण कंपनी को वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान घाटे में बड़ा इजाफा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रोसस ने कहा है कि स्विगी में उसके घाटे का हिस्सा FY23 में $180 मिलियन तक पहुंच गया है, जबकि वर्ष FY22 में $100 मिलियन से अधिक रहा था. इस बढ़ोतरी के पीछे कंपनी ने इंस्टामार्ट में निवेश को इसकी प्रमुख वजह बताया था. पूरे वित्त वर्ष 2013 में स्विगी का घाटा लगभग $545 मिलियन था, जो वित्त वर्ष 2012 में लगभग $300 मिलियन की तुलना में 80 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के एक प्रमुख अधिकारी ने कहा कि Swiggy अपनी स्थापना के बाद के नौ साल से भी कम समय में प्रॉफिट हासिल करने वाले बहुत कम ग्लोबल फूड डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफार्मों में से एक बन गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक फाइलिंग के अनुसार, Swiggy का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) वित्त वर्ष 2013 में बढ़कर केवल 2.6 बिलियन डॉलर हो गया जो कि वित्त वर्ष 2012 में 2.3 बिलियन डॉलर था, जो लगभग 13 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्शाता है.
टैग्स