✕

होम / बिजनेस / G:20: आखिर कहां और कैसे देख सकते हैं जी-20 समिट का सीधा प्रसारण? 

G:20: आखिर कहां और कैसे देख सकते हैं जी-20 समिट का सीधा प्रसारण? 

भारत में पहली बार इतने बड़े स्‍तर पर विदेशी राष्‍ट्राध्‍यक्षों का आना हो रहा है, इस हाईप्रोफाइल कार्यक्रम को सभी नजदीक से देखना चाहते हैं. लेकिन आप इसे सीमित प्‍लेटफॉर्म पर ही देख सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्‍ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाला जी-20 का शिखर सम्‍मेलन भारत में पहली बार होने जा रहा है. इस‍ शिखर सम्‍मेलन को हर आदमी बेहद नजदीक से देखना चाहता है. लेकिन इस तरह के हाई प्रोफाइल इवेंट में शिरकत करने वालों को विशेष प्रकार के पास अलॉट किए गए हैं. लेकिन फिर भी हम आपको बताएंगे कि आखिर आप इस इवेंट को कहां और किन प्‍लेटफॉर्म पर सीधे देख सकते हैं. 

कैसे देख सकते हैं जी-20 समिट का सीधा प्रसारण? 
जी 20 का सीधा प्रसारण देखने के लिए आयोजन समिति की ओर से जी-20 का आधिकारिक अकाउंट बनाया गया है. आप उस यूट्यूब चैनल पर इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इस इवेंट में होने वाली मीटिंग से आप इसके सोशल मीडिया पेज से भी अपडेट ले सकते हैं. वहां मीटिंग और उनमें हुई बातचीत को लेकर अपडेट दिया जाएगा. साथ ही दो देशों के बीच होने वाली बातचीत के बाद मीडिया ब्रीफिंग भी की जाएगी. उस मीडिया ब्रीफिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की जाएगी. 

कहां होगी जी-20 की मुख्‍य मीटिंग? 
जी-20 की मुख्‍य मीटिंग प्रगति मैदान के आईईसीसी (इंटरनेशनल प्रदर्श्‍नी सम्‍मेलन केन्‍द्र) में होने जा रही है. मुख्‍य आयोजन इस सेंटर के भारत मंडपम में होने जा रहा है. भारत मंडपम को भव्‍य तरीके से बनाया गया है. इसके मुख्‍य द्वार पर अष्‍टधातु से बनी और लगभग 18 टन वजनी 27 फुट की अष्‍टधातु की मूर्ति नटराज की बनाई गई है. भारत मंडपम में विशेष तौर पर भारतीय संस्‍कृति का विशेष ध्‍यान रखा गया है. 

G-20 में शामिल हैं ये प्रमुख देश 
G-20 20 देशों का एक समूह है. इस समूह के देशों के बीच पूरी दुनिया का 80 प्रतिशत कारोबार होता है. इस समूह में अर्जेंटीना, आस्‍ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्‍य, मैक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

56 minutes ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

1 hour ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

2 hours ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

2 hours ago

बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

7 hours ago