✕

होम / बिजनेस / बिहार में अडानी का बड़ा निवेश: ₹53,000 करोड़ से बनेगा 2400 मेगावाट का पावर प्लांट

बिहार में अडानी का बड़ा निवेश: ₹53,000 करोड़ से बनेगा 2400 मेगावाट का पावर प्लांट

अडानी पावर लिमिटेड को बिहार में 2400 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट बनाने का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है, जो राज्य के ऊर्जा ढांचे को मजबूत करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अडानी पावर लिमिटेड को बिहार में बिजली सप्लाई करने का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. कंपनी राज्य के भागलपुर जिले के पीरपैंती गांव में 2400 मेगावाट का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगाएगी. इस प्रोजेक्ट पर करीब 3 अरब डॉलर (लगभग ₹53,000 करोड़) का निवेश किया जाएगा.

अडानी को मिला LoI, जल्द होगा PSA साइन

बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) ने अडानी पावर को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) जारी किया है. इसके तहत कंपनी बिहार को 2274 मेगावाट बिजली सप्लाई करेगी. यह बिजली उत्तर और दक्षिण बिहार की वितरण कंपनियों NBPDCL और SBPDCL को दी जाएगी. अडानी पावर को अब लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.

सबसे कम बोली लगाकर मिला प्रोजेक्ट

अडानी पावर को यह कॉन्ट्रैक्ट एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिए मिला, जिसमें कंपनी ने सबसे कम दर ₹6.075 प्रति किलोवाट-ऑवर (kWh) की पेशकश की. प्रोजेक्ट DBFOO (डिज़ाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट) मॉडल के तहत बनाया जाएगा, यानी इस प्लांट को अडानी पावर खुद डिजाइन करेगी, फंडिंग करेगी, उसका स्वामित्व और संचालन भी करेगी.

उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा: अडानी पावर

कंपनी के सीईओ एस. बी. ख्यालिया ने कहा, "हमें बिहार में 2400 मेगावाट का प्लांट बनाने और चलाने का अवसर मिला है, जिससे हम बेहद उत्साहित हैं. इस निवेश से न सिर्फ राज्य को भरोसेमंद और किफायती बिजली मिलेगी, बल्कि स्थानीय उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा."

आधुनिक तकनीक, कम प्रदूषण

ख्यालिया ने बताया कि यह प्लांट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित होगा, जिससे कोयले के जलने पर कम प्रदूषण होगा और बिजली उत्पादन अधिक होगा. इससे पर्यावरणीय प्रभाव कम रहेगा. कंपनी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान 10,000 से 12,000 लोगों को रोजगार मिलेगा. वहीं, पावर प्लांट के चालू होने के बाद करीब 3,000 स्थायी नौकरियां मिलेंगी.

कब से चालू होगा प्लांट?

प्रोजेक्ट की पहली यूनिट अगले 48 महीनों के भीतर चालू होने की उम्मीद है, जबकि अंतिम यूनिट 60 महीनों में शुरू हो जाएगी. यानी यह प्लांट 4 से 5 साल के भीतर पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएगा. इस पावर प्रोजेक्ट के लिए कोयले की आपूर्ति केंद्र सरकार की SHAKTI योजना (Scheme for Harnessing and Allocating Koyala Transparently in India) के तहत की जाएगी, जो पारदर्शिता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करती है.

यह प्रोजेक्ट बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ रोजगार और औद्योगिक विकास की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

21 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

21 hours ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

25 minutes ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago