होम / बिजनेस / बस एक खबर और घोड़े की तरह दौड़ने लगे Adani की इस कंपनी के शेयर

बस एक खबर और घोड़े की तरह दौड़ने लगे Adani की इस कंपनी के शेयर

अडानी पावर के शेयरों में बुधवार को गिरावट देखी गई थी, लेकिन आज इनमें तेजी का रुख नजर आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी समूह (Adani Group) के खिलाफ आई अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg Research) की रिपोर्ट को भले ही काफी वक्त गुजर चुका हो, लेकिन उसका प्रभाव समूह पर अब भी बरकरार है. हाल ही में ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने अपनी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) अडानी कैपिटल को बेच दिया था और अब उन्होंने अडानी पावर (Adani Power) में अपनी 8.1 फीसदी हिस्सेदारी बेची है. इस खबर के सामने आते ही कंपनी के शेयरों में उछाल जारी है.  

इतने में फाइनल हुई डील
अडानी परिवार ने बुधवार को एक ब्लॉक डील के जरिए अडानी पावर के लगभग 31 करोड़ शेयर GQG पार्टनर्स को बेचे हैं. अमेरिकी फर्म GQG ने 8.1% हिस्सेदारी के लिए 9000 करोड़ रुपए में डील फाइनल की है. जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, अडानी पावर के प्रमोटरों के पास कंपनी में 74.97% हिस्सेदारी थी. इस ब्लॉक डील का असर अडानी पावर के शेयरों पर शुरुआत में अच्छा नहीं रहा. बुधवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली, लेकिन अब इसमें तेजी का दौर दिखाई दे रहा है.

ऐसी रही शेयर की चाल
अडानी पावर के शेयर गुरुवार को खबर लिखे जाने तक डेढ़ फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ 283.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों की बात करें, तो इसमें 1.61% की तेजी आई है. जबकि पिछले 1 महीने में यह आंकड़ा 15.49% रहा है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों को रेड जोन में ला दिया था. अडानी पावर भी इससे काफी प्रभावित हुआ था. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 432.50 रुपए है. बीते एक साल में इसमें करीब 25.42% की गिरावट दर्ज की गई है.  

इन कंपनियों में लगा है पैसा
GQG Partners अब तक अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों में निवेश कर चुकी है. इसमें अडानी पावर के साथ-साथ अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पोर्ट्स शामिल हैं. इसके अलावा, कंपनी की अंबूजा सीमेंट्स में भी हिस्सेदारी है. हालांकि, यह हिस्सेदारी उसने अडानी परिवार से नहीं बल्कि मार्केट से खरीदी है. वहीं, अडानी पावर की वित्तीय सेहत की बात करें, तो कंपनी का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में प्रॉफिट 83.3% बढ़कर 8,759.42 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 4,779.86 करोड़ रुपए था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago