✕

होम / बिजनेस / Adani Ports ने लोन के भुगतान के लिए जारी किये टेंडर, अब कम होंगी मुश्किलें?

Adani Ports ने लोन के भुगतान के लिए जारी किये टेंडर, अब कम होंगी मुश्किलें?

अडानी पोर्ट्स ने फाइलिंग में बताया है कि कंपनी ने 130 मिलियन डॉलर्स की कीमत के अनपेड डेब्ट के लिए टेंडर्स जारी किये हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुश्किलों से घिरे अडानी ग्रुप की एक शाखा अडानी पोर्ट्स और SEZ (स्पेशल इकॉनोमिक जोन) ने हाल ही में कुछ विशेष डेब्ट सिक्योरिटीज के बायबैक प्रोग्राम की घोषणा की है. यह फैसला 2024 में बकाया लोन्स को वापस करने के प्लान के तहत लिया गया है. 

अडानी ग्रुप के फैसले के पीछे की वजह
अडानी पोर्ट्स ने स्टॉक एक्सचेंज को की गयी एक फाइलिंग में बताया है कि कंपनी ने 130 मिलियन डॉलर्स की कीमत के अनपेड डेब्ट के लिए टेंडर्स जारी किये हैं. इस साल की शुरुआत में US शॉर्ट सेलर द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों को बहुत भारी नुक्सान उठाना पड़ा था. कंपनी ने इन्वेस्टर्स का विश्वास फिर से हासिल करने के लिए यह फैसला लिया है. फाइलिंग में यह भी बताया गया है कि इस क्वार्टर में अडानी ग्रुप 250 से 300 मिलियन डॉलर्स की पहली किश्त से इस प्रोग्राम की शुरुआत कर सकता है. इतना ही नहीं आने वाले क्वार्टर्स में कंपनी धीरे-धीरे बाकी कि बची हुई रकम का बायबैक कर सकती है. 

कंपनी के स्टॉक्स में हुई रिकवरी
पिछले कुछ महीनों में कंपनी द्वारा लोन चुकाने और GQG पार्टनर्स से 1.9 बिलियन डॉलर्स की इन्वेस्टमेंट इकट्ठी करने की बदौलत अडानी ग्रुप के बॉन्ड्स और स्टॉक्स में थोड़ी बहुत रिकवरी देखने को मिली है. अडानी ग्रुप के लेटेस्ट कॉर्पोरेट कागजातों से पता चला है कि अडानी ग्रुप की डो कंपनियों, APSEZ (अडानी पोर्ट्स और SEZ) और अडानी ग्रीन एनर्जी के पास लगभग 2 बिलियन डॉलर्स की कीमत के विदेशी करेंसी बॉन्ड्स हैं जो अगले साल मैच्योर होने वाले हैं.  

जारी कर दिया गया है टेंडर
अडानी पोर्ट्स ने 2024 में बाकी 130 मिलियन डॉलर्स की कीमत वाले आउटस्टैंडिंग सीनियर नोट्स को खरीदने के लिए टेंडर ऑफर की शुरुआत कर दी है. यह फैसला कंपनी द्वारा अगले 4 क्वार्टर्स में समय से पहले ही डेब्ट मैच्योरिटी के भुगतान को पूरा करने के लिए उठाया गया है. US शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर मार्केट मैनीपुलेशन, मिसमैनेजमेंट, और फ्रॉड जैसे आरोप लगाए थे जिसके बाद अडानी ग्रुप को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. 

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने लॉन्च की Fronx, फीचर्स ऐसे जो उड़ा देंगे होश!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

33 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.35% रह सकती है GDP ग्रोथ, औद्योगिक उत्पादन और निर्यात में भी तेजी

अक्टूबर 2026 की मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार, पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही थी.

2 hours ago

राहुल गांधी ने IDBI बैंक की बिक्री पर उठाए सवाल, सीतारमण बोलीं- 25 हजार करोड़ रुपये डालकर बैंक को उबारा

राहुल गांधी ने सार्वजनिक बैंक को फेयरफैक्स को बेचने के फैसले पर उठाए सवाल, सीतारमण ने UPA सरकार पर लगाए राजनीतिक दबाव में कर्ज बांटने के आरोप; कहा- 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डालकर IDBI को संकट से निकाला

3 hours ago

IDBI बिक्री: बिजनेसवर्ल्ड की खबर में दिए गए नोट का वित्त मंत्रालय ने खंडन नहीं किया

DIPAM की देर रात आई सफाई में घटनाओं के क्रम, निजी बैंकों को तुलनात्मक सूची से हटाने या फेयरफैक्स की अंतिम चेतावनी को खारिज नहीं किया गया. इसके बजाय सरकार ने एक नया आंकड़ा 627 करोड़ रुपये सामने रखा और पुष्टि की कि सौदे के अपने सलाहकार ने ही बैंक का मूल्यांकन किया था.

4 hours ago

सितंबर में क्रेडिट कार्ड से खर्च 5.9% घटा, 2021 के बाद पहली बार दर्ज हुई सालाना गिरावट

पिछले साल की ऊंची आधार दर और GST दरों में कटौती के असर से खर्च में आई कमी, अक्टूबर-नवंबर में त्योहारी खरीदारी बढ़ने से रिकवरी की उम्मीद

5 hours ago

बड़ी खबरें

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

33 minutes ago

राहुल गांधी ने IDBI बैंक की बिक्री पर उठाए सवाल, सीतारमण बोलीं- 25 हजार करोड़ रुपये डालकर बैंक को उबारा

राहुल गांधी ने सार्वजनिक बैंक को फेयरफैक्स को बेचने के फैसले पर उठाए सवाल, सीतारमण ने UPA सरकार पर लगाए राजनीतिक दबाव में कर्ज बांटने के आरोप; कहा- 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डालकर IDBI को संकट से निकाला

3 hours ago

‘सरस गीता’ - जीवन की उलझनों का समाधान और कर्म की राह दिखाता दर्शन

गीता का संदेश अंततः मनुष्य को जीवन से भागने के बजाय उसका सामना करने, अपने कर्तव्य को पहचानने और विवेक के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. ‘सरस गीता’ इसी संदेश को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की एक कोशिश है.

44 minutes ago

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

1 hour ago