होम / बिजनेस / इस बिजनेस में नहीं लग रहा Adani का दिल, हिस्सेदारी बेचने की तैयारी!
इस बिजनेस में नहीं लग रहा Adani का दिल, हिस्सेदारी बेचने की तैयारी!
अडानी समूह नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी अडानी कैपिटल में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना पर काम कर रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले अडानी समूह (Adani Group) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि समूह नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कारोबार से बाहर निकलने के मूड में है और अडानी कैपिटल में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह की हिस्सेदारी को खरीदने के लिए कुछ कंपनियों ने दिलचस्पी भी दिखाई है. हालांकि, अडानी कैपिटल की तरफ से इस बारे में अभी कोई बयान नहीं दिया गया है.
इन्होंने दिखाई दिलचस्पी
रिपोर्ट में बताया गया है कि गौतम अडानी समूह नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) अडानी कैपिटल में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहा है. दरअसल, अडानी इस कारोबारी से बाहर निकलना चाहते हैं, इसलिए अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे हैं. निजी इक्विटी समूह बेन कैपिटल, कार्लाइल ग्रुप और सेर्बेरस कैपिटल मैनेजमेंट ने इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. ये तीनों कंपनियां अडानी कैपिटल को खरीदने के लिए अगले कुछ हफ्तों में बोलियां लगाने को तैयार हैं.
अभी इनके पास कमान
अडानी कैपिटल की कमान इस समय गौरव गुप्ता के हाथों में है. बतौर सीईओ उन्होंने कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए काफी कुछ किया है. इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में लंबा अनुभव रखने वाले गौरव ने 2016 में अडानी समूह जॉइन किया था. अडानी कैपिटल में 90% हिस्सेदारी इसके प्रमोटरों के पास है. बता दें कि मई में ऐसी खबरें आई थीं कि अडानी कैपिटल ने फंड जुटाने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी रणनीतिक और निजी इक्विटी निवेशकों से लारीब 1,500 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इससे पहले, अडानी कैपिटल के आईपीओ की खबर भी सामने आई थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि गौतम अडानी इस कंपनी को बेच रहे हैं.
9 अरब डॉलर जुटाए
अडानी समूह अलग-अलग निवेशकों से बड़ी रकम जुटाने पर काम कर रहा है. पिछले 4 सालों में उसने कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) और जीक्यूजी पार्टनर्स (GQ) जैसे कुछ प्रमुख वैश्विक निवेशकों से 9 अरब डॉलर से अधिक की रकम जुटाई है. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से समूह ने इस पर ज्यादा फोकस करना शुरू कर दिया है. समूह अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी ट्रांसमिशन ने क्यूआईपी के जरिए फंड जुटाने की योजना पर काम कर रहा है. अडानी ग्रीन ने हाल ही में स्टॉक एक्सचेंज को बताया था कि 12,300 करोड़ रुपए तक की अधिकतम राशि जुटाई जाएगी. इसी तरह, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन की करीब 21 हजार करोड़ जुटाने की योजना है.
टैग्स