✕

होम / बिजनेस / ग्लोबर एविएशन हब बनाने की तैयारी में Adani Group, एयरपोर्ट्स पर 1 लाख करोड़ रुपये करेगा निवेश

ग्लोबर एविएशन हब बनाने की तैयारी में Adani Group, एयरपोर्ट्स पर 1 लाख करोड़ रुपये करेगा निवेश

Adani Group की यह महत्वाकांक्षी योजना भारत को वैश्विक विमानन मानचित्र पर एक मजबूत उपस्थिति दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) आने वाले 5 से 10 वर्षों में अपने एयरपोर्ट कारोबार में 1 लाख करोड़ रुपये का भारी निवेश करने की योजना बना रहा है. इस निवेश के जरिये ग्रुप का उद्देश्य Adani Airport Holdings Limited (AAHL) को एक वैश्विक विमानन लीडर के रूप में स्थापित करना है. वर्तमान में अडानी ग्रुप भारत के सात प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन करता है: मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम. अब कंपनी इन हवाई अड्डों की क्षमताओं को भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े पैमाने पर विस्तार देने की तैयारी में है.

टर्मिनल और कार्गो के साथ रियल एस्टेट में भी विस्तार

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह निवेश टर्मिनल कैपेसिटी बढ़ाने, कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और सिटी-साइड संपत्तियों के विकास पर केंद्रित होगा. इनमें होटल, कमर्शियल स्पेस और बिजनेस पार्क जैसी सुविधाएं शामिल होंगी.

AAHL अपने लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहाल) सेवाओं को भी सुदृढ़ बनाएगा. कंपनी का उद्देश्य अपने एयरपोर्ट्स को सिर्फ यात्रा केंद्र नहीं, बल्कि एक संपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम के रूप में विकसित करना है.

डिजिटलीकरण और हरित ऊर्जा पर भी जोर

निवेश का एक बड़ा हिस्सा डिजिटलीकरण, ऑटोमेशन और पर्यावरण अनुकूल उपायों जैसे हरित ऊर्जा अपनाने और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने पर भी खर्च किया जाएगा.

यात्री क्षमता में तीन गुना से अधिक वृद्धि का लक्ष्य

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने हवाई अड्डों की वार्षिक यात्री संभालने की क्षमता को मौजूदा 85 मिलियन से बढ़ाकर आने वाले कुछ वर्षों में 250 मिलियन तक ले जाना चाहती है. साथ ही, नॉन-एयरो राजस्व यानी गैर-उड्डयन गतिविधियों से होने वाली कमाई को भी बड़े स्तर पर बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है.

इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर विजन का हिस्सा

अडानी ग्रुप का यह एयरपोर्ट विस्तार उसकी व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर रणनीति का हिस्सा है, जिसमें पोर्ट, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा क्षेत्र भी शामिल हैं. इन सभी क्षेत्रों को जोड़ते हुए समूह देश और दुनिया में लोगों और वस्तुओं की आवाजाही के लिए एंड-टू-एंड समाधान उपलब्ध कराना चाहता है.

भारत को विश्व से बेहतर तरीके से जोड़ने की योजना

लंबी अवधि में अडानी ग्रुप का लक्ष्य ऐसे वैश्विक मानकों वाले एयरपोर्ट इकोसिस्टम बनाना है जो न केवल आर्थिक विकास के इंजन बनें, बल्कि भारत को विश्व से और अधिक कुशलता से जोड़ सकें.


टैग्स  Adani Airport Holdings Limited (AAHL)
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

7 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago