होम / बिजनेस / ACC-AMBUJA ग्रुप के मर्जर पर अडानी ग्रुप ने तोड़ी चुप्‍पी, कही ये अहम बात 

ACC-AMBUJA ग्रुप के मर्जर पर अडानी ग्रुप ने तोड़ी चुप्‍पी, कही ये अहम बात 

बीते लंबे समय से एसीसी, अंबुजा ब्रैंडों के विलय पर अडानी समूह ने सफाई देते हुए अपनी स्थिति साफ की है. समूह की ओर से ACC-Ambuja के सीईओ ने बयान दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 एसीसी और अंबुजा (ACC and Ambuja) ब्रैंड्स के विलय को लेकर चल रही दुविधा को अडानी समूह ने पूरी तरह से दूर कर दिया है. अडानी की ओर से साफ कर दिया गया है कि ऐसा कोई भी विचार नहीं है और दोनों कपंनियां अपना-अपना कारोबार करती रहेंगी. अंबुजा मैन्‍युफैक्‍चरिंग और आपूर्ति सेक्‍टर में भारत के सबसे मजबूत ब्रैंड्स में से एक है. इस कंपनी के साथ आज उसकी 14 इंटीग्रेटेड यूनिट में 16 ग्राइंडिंग यूनिट, 79 रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांटों और पूरे भारत में 78,000 से अधिक चैनल भागीदार शामिल हैं.

दोनों कंपनियों के CEO ने किया साफ 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दुविधा को दूर करते हुए एसीसी (ACC) और अंबुजा (Ambuja) सीमेंट के सीईओ अजय कपूर ने कहा कि अडानी समूह एसीसी और अंबुजा सीमेंट को अलग-अलग संस्थाओं के रूप में इस्‍तेमाल करना जारी रखेगा. उन्‍होंने ये भी साफ किया कि दोनों के विलय करने की कोई योजना नहीं है. ये बात उन्‍होंने एक सालाना शेयरधारकों की बैठक में कही. इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,अडानी समूह 2022 में स्विट्जरलैंड के होल्सिम से अधिग्रहण के बाद अंबुजा और एसीसी सीमेंट इकाई दोनों का विलय करना चाह रहा था. ये कंपनियां, अल्ट्राटेक सीमेंट के बाद देश में दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनियां हैं. 

EBITDA  में करेंगें बड़ा सुधार 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ अजय कपूर ने कहा कि मैन्‍युफैक्‍चरिंग और लॉजिस्टिक्स प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करके प्रोडक्‍शन कॉस्‍ट को कम करने के प्रयासों की ओर इशारा करते हुए कपूर ने कहा,  हम अगले 24 महीनों में सीमेंट व्यवसाय के EBITDA मार्जिन में 400-450 रुपये प्रति टन का सुधार करना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कपूर ने कहा कि अगले दो से पांच वर्षों में हम एसीसी में 16 हजार टन नई क्षमता को विकसित करने की तैयारी कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि भारत की सीमेंट मांग 7-8% की दर से बढ़ रही है. 

हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने इन्‍हें भी पहुंचाया था नुकसान 
इस साल जनवरी में आई हिंडनबर्ग समूह की रिपोर्ट ने अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बाद इन दोनों कंपनियों के शेयरों में भी अपने नुकसान पहुंचाया था. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सामने आने के बाद से अंबुजा और एसीसी सीमेंट के शेयरों के दामों में अब तक क्रमशः 15.7% और 23% की गिरावट आ चुकी है. अंबुजा और एसीसी दोनों की कुल क्षमता 67.5 MTPA है. इन दोनों कंपनियों का भारत के सीमेंट बाजार में एक बड़ा शेयर है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

16 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

20 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

9 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

12 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago