होम / बिजनेस / Adani Green Energy की इस योजना पर बोर्ड की मुहर, शेयरों में आई तेजी 

Adani Green Energy की इस योजना पर बोर्ड की मुहर, शेयरों में आई तेजी 

अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर अभी अपने 52 वीक के हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी समूह (Adani Group) की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Ltd.) QIP के जरिए 12,300 करोड़ रुपए जुटाने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी के बोर्ड ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. इस खबर सामने आते ही अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर भी ग्रीन लाइन पकड़कर ऊपर की तरफ बढ़ने लगे हैं. आज यानी 6 जुलाई को कंपनी के शेयर 1.03% की बढ़त के साथ 958 रुपए पर बंद हुए. अडानी समूह की इस कंपनी का शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 2,572 से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. 

इस लिस्ट में शामिल 
अडानी ग्रीन एनर्जी ने बोर्ड ने QIP यानी Qualified Institutional Placement के जरिए फंड जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है. इसी के साथ अडानी  ग्रीन भी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन की लिस्ट में शामिल हो गई है. अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन QIP के जरिए 12,500 करोड़ और 8,500 करोड़ रुपए जुटाने जा रही हैं. बता दें कि पिछले हफ्ते, अमेरिकी फर्म GQG पार्टनर्स ने अडानी ग्रीन में अपनी हिस्सेदारी 3.50% से बढ़ाकर 6.32% कर दी थी, इसकी वैल्यू 1.17 बिलियन डॉलर (9,600 करोड़ रुपए) है.  

सुधर रही वित्तीय सेहत
कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें, तो मार्च में खत्म तिमाही में अडानी ग्रीन का नेट प्रॉफिट बढ़कर 507 करोड़ रुपए हो गया था, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 121 करोड़ था. इसी तिमाही में कंपनी का रिवेन्यु 78% बढ़कर 2,598 करोड़ रुपए हो गया. माना जा रहा है कि QIP को मंजूरी मिलने के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है. गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह की लगभग सभी कंपनियों के शेयर आसमान से जमीन पर आ गए थे. इसमें अडानी ग्रीन और अडानी ट्रांसमिशन सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. ट्रांसमिशन का शेयर आज भी 0.19% की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

क्या होता है QIP?
Qualified Institutional Placement (QIP) बाजार से रकम जुटाने का एक तरीका है, जिसे कंपनियां इस्तेमाल करती रहती हैं. QIP के लिए बाजार नियामक SEBI से मंजूरी लेनी होती है. QIP के लिए कंपनी नियमों के मुताबिक शेयर का भाव तय करती है. QIP का भाव शेयर के 2 हफ्ते के औसत भाव से कम नहीं रखा जा सकता. QIP के जरिएइंश्योरेंस कंपनियों, वित्तीय संस्थानों को शेयर जारी हो सकते हैं. इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों और वेंचर्स कैपिटल फंड्स को भी शेयर जारी किए जा सकते हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

19 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

16 hours ago