✕

होम / बिजनेस / Adani Green Energy को Q1 में ₹824 करोड़ का मुनाफा, शेयर में 3.5% की तेजी

Adani Green Energy को Q1 में ₹824 करोड़ का मुनाफा, शेयर में 3.5% की तेजी

Adani Green Energy ने 31% सालाना बढ़त के साथ शानदार तिमाही नतीजे दर्ज किए हैं. राजस्व और क्षमता में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Adani Group की कंपनी Adani Green Energy Ltd. (AGEL) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजों की घोषणा कर दी है. कंपनी ने बताया कि उसे इस तिमाही में ₹824 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है, जो सालाना आधार पर 31% की वृद्धि को दर्शाता है. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹629 करोड़ था.

रेवेन्यू और एनर्जी सेल्स में भी दमदार ग्रोथ

Adani Green ने जून तिमाही में कुल ₹3,312 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 31% से अधिक की बढ़ोतरी है. वहीं, एनर्जी सेल्स में 42% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई, जो बढ़कर 10,479 मिलियन यूनिट्स तक पहुंच गई है. कंपनी का EBITDA भी सालाना 31% से अधिक बढ़ा है, और कैश प्रॉफिट में 25% का इजाफा देखने को मिला है.

क्षमता में 45% की सालाना बढ़ोतरी

Adani Green की कुल उत्पादन क्षमता इस तिमाही में 45% की सालाना बढ़त के साथ 15.8 गीगावाट तक पहुंच गई है. कंपनी ने गुजरात के खावड़ा प्रोजेक्ट में बीते साल 3,763 मेगावाट की नई क्षमता जोड़ी है, जिससे वहां की कुल क्षमता अब 2,463 मेगावाट हो गई है. राजस्थान में कंपनी की क्षमता 1,050 मेगावाट, जबकि आंध्र प्रदेश में 250 मेगावाट है.

शेयर में आई तेजी, लेकिन लॉन्ग टर्म में दबाव

तिमाही नतीजों के बाद Adani Green Energy के शेयरों में तेजी देखने को मिली. बीएसई पर शेयर 3.5% बढ़कर ₹1,013.65 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को यह ₹980 पर खुला था. हालांकि, लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 44% से अधिक गिरावट आई है. तीन साल की अवधि में भी स्टॉक 52% तक गिरा है, जिससे लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स को नुकसान झेलना पड़ा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.