होम / बिजनेस / अडानी की यह कंपनी जुटाना चाहती है 20,000 करोड़ रुपए, बनाई है ये योजना
अडानी की यह कंपनी जुटाना चाहती है 20,000 करोड़ रुपए, बनाई है ये योजना
अडानी एंटरप्राइजेज के बोर्ड की बैठक 25 नवंबर को होगी. इस बैठक में FPO के जरिए पैसे जुटाने की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आने वाले गौतम अडानी करीब 20000 करोड़ जुटाने के लिए एक योजना पर विचार कर रहे हैं. उनकी कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज़ FPO (Follow on Public Offer) लाने की तैयारी में है. इसके जरिए कंपनी शेयर बाजार के खुदरा और संस्थागत निवेशकों से यह रकम जुटाएगी. बता दें कि अडानी ग्रुप की यह कंपनी अब तक निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे चुकी है.
25 को होगी बोर्ड की बैठक
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अडानी एंटरप्राइजेज के बोर्ड की बैठक 25 नवंबर को होगी. इस बैठक में FPO या प्रेफरेंशियल एलॉटमेंट के जरिए पैसे जुटाने की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी. बोर्ड के फैसले के बाद कंपनी को नियामक की मंजूरी भी हासिल करनी होगी, उसके बाद अडानी एंटरप्राइजेज फंड जुटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा पाएगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि FPO से स्टेकहोल्डर्स के बेस में विविधिता आएगी और निवेशकों के बीच फर्म की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी.
विस्तार कर रही कंपनी
अडानी समूह तेजी से विस्तार कर रहा है. गौतम अडानी कई कंपनियों का अधिग्रहण कर चुके हैं और आने वाले समय में यह संख्या बढ़ सकती है. अडानी एंटरप्राइजेज भी देश- दुनिया में अपने कामकाज को बढ़ाने की योजना काम कर रही है. ऐसे में FPO कंपनी की फंड संबंधी कुछ ज़रूरतों को पूरा कर पाएगा. इससे अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आम लोगों की हिस्सेदारी बढ़ेगी. इस समय कंपनी का मार्केट कैप 4.7 लाख करोड़ रुपए है.
क्या होता है FPO?
एफपीओ यानी फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके पहले से ही एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी निवेशकों या मौजूदा शेयरधारकों, आमतौर पर प्रमोटरों को नए शेयर जारी करती है. FPO का इस्तेमाल कंपनियां अपने इक्विटी बेस में विविधता लाने के लिए करती हैं. शेयर बाजार में अडानी एंटरप्राइजेज के प्रदर्शन की बात करें, तो एक महीने में कंपनी के शेयर 20.68% ऊपर चढ़े हैं. जबकि एक साल में यह आंकड़ा 133.86% पहुंच गया है.
टैग्स