होम / बिजनेस / अडानी के लिए अबू धाबी से आई खुशखबरी, जानिए क्या है पूरा मामला?

अडानी के लिए अबू धाबी से आई खुशखबरी, जानिए क्या है पूरा मामला?

अबू धाबी राष्ट्रीय एनर्जी कंपनी PJSC (TAQA) एनर्जी से संबंधित अडानी ग्रुप की कंपनियों में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग द्वारा रिपोर्ट जारी किए जाने के प्रभावों से अडानी ग्रुप (Adani Group) अभी तक पूरी तरह उभर नहीं पाया है. SEBI यानी सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा अडानी ग्रुप-हिंडनबर्ग मामले की जांच भी की जा रही है. इसी बीच अडानी ग्रुप के लिए अबू धाबी से खुशखबरी आई है. 

क्या है पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अबू धाबी राष्ट्रीय एनर्जी कंपनी PJSC (TAQA) एनर्जी से संबंधित अडानी ग्रुप की कंपनियों में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अडानी ग्रुप की एनर्जी कंपनियों का बिजनेस थर्मल पावर बनाने से लेकर, क्लीन एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो TAQA द्वारा अडानी ग्रुप की इन कंपनियों में 1.5 से 2.5 बिलियन डॉलर्स जितना इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है. 

क्या है TAQA का प्लान? 
TAQA, अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज पर भी लिस्टेड है और यह एक अंतरराष्ट्रीय एनर्जी और पानी की कंपनी है जो फिलहाल 11 से ज्यादा देशों और 4 महाद्वीपों में काम कर रही है. आपको बता दें कि TAQA अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज पर लिस्टेड दूसरा सबसे बड़ा स्टॉक है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि TAQA द्वारा अडानी ग्रुप की कंपनियों में 19.9% की हिस्सेदारी प्राप्त करने के बारे में भी विचार किया जा रहा है. अडानी ग्रुप की कंपनियों में इस हिस्सेदारी को प्राप्त करने के लिए TAQA द्वारा प्राइमरी इन्फ्यूजन भी किया जाएगा और प्रमोटर के परिवार की इकाई से शेयर भी खरीदे जाएंगे. 

कितनी हिस्सेदारी के लिए कितनी इन्वेस्टमेंट
मार्केट में इस वक्त अडानी एनर्जी सोल्यूशंस (Adani Energy Solutions) की कीमत लगभग 91,660 करोड़ रूपए है और इसमें प्रमोटर्स की 68.28% की हिस्सेदारी है. अगर मार्केट में चल रही कीमतों के आधार पर बात करें तो अडानी एनर्जी सोल्यूशंस में लगभग 20% की हिस्सेदारी खरीदने के लिए 18,240 करोड़ रूपए की इन्वेस्टमेंट करनी पड़ेगी. गुरुवार को इस कंपनी के शेयरों की कीमत 821.70 रूपए पार्टी शेयर दर्ज की गई थी.
 
यह भी पढ़ें: BW MarketWorld: हम प्रोडक्‍ट की क्‍वॉलिटी से कभी समझौता नहीं करते: जयेन मेहता

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

16 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago