✕

होम / बिजनेस / Gaming कंपनियों के साथ खड़ी होगी AAP? Tax Notice वापस लेने की करेंगे मांग!

Gaming कंपनियों के साथ खड़ी होगी AAP? Tax Notice वापस लेने की करेंगे मांग!

दिल्ली की वित्त मंत्री ने शपथ ली है कि GST काउंसिल की बैठक के दौरान वह इन Tax Notices को वापस लेने की मांग उठाएंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 29 सितंबर को जानकारी देते हुए बताया था कि अब ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों (Online Gaming Companies) को 28% की दर से GST (Goods and Services Tax) का भुगतान करना होगा. वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणा के बाद देश की कई जानी-मानी गेमिंग कंपनियों को GST से संबंधित नोटिस भी भेजे गए थे. अब ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री (Online Gaming Industry) की  कंपनियों को भेजे गए टैक्स नोटिसों (Tax Notices) के संबंध में दिल्ली से काफी महत्त्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. 

Tax Notices वापस लेना जरूरी
दिल्ली राज्य की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा है कि लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपयों के टैक्स नोटिसों से ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री (Online Gaming Industry) को क्षति होगी. इतना ही नहीं, साथ ही दिल्ली वित्त मंत्री ने शपथ ली है कि GST काउंसिल की बैठक के दौरान वह इन टैक्स नोटिसों को वापस लेने की मांग भी उठाएंगी. उन्होंने कहा है कि गेमिंग सेक्टर की बदौलत 50,000 से ज्यादा नौजवानों को नौकरी प्रदान की गई है और साथ ही इस सेक्टर की बदौलत भारत को 17,000 करोड़ रुपयों की विदेशी इन्वेस्टमेंट भी प्राप्त होती है. यह तर्क देते हुए ही वित्त मंत्री ने टैक्स नोटिसों को वापस लेने की मांग उठाई है.

आज होगी GST Council की बैठक
दिल्ली की वित्त मंत्री ने जानकारी देते हुए यह भी कहा है कि एक अस्थिर और अनियमित टैक्स व्यवस्था की बदौलत ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर (Online Gaming Industry) में विदेशी निवेशकों की रूचि कम होगी और इससे पूरे देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम (Startup Ecosystem) पर प्रभाव पड़ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय के दौरान GST काउंसिल (GST Council) द्वारा लिए गए फैसलों से ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री (Online Gaming Industry) को काफी नुकसान हुआ है. आपको बता दें कि आज यानी 07 अक्टूबर 2023 को ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता और राज्य मंत्रियों वाली GST काउंसिल की बैठक का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा. 

GST काउंसिल ले चुकी है ये फैसले
इससे पहले GST कौंसिल की बैठक का आयोजन 2 अगस्त को किया गया था और इस बैठक के दौरान GST काउंसिल ने GST से संबंधित कानूनों में बदलावों कको स्वीकृति दी थी ताकि कैसिनो, घोड़े की दौड़, और ऑनलाइन गेमिंग के क्षेत्रों पर लगाए जाने वाले कर से संबंधित नियमों पर एक राय बन सके.
 

यह भी पढ़ें: बड़े बदलाव के बाद ऐसी दिखने वाली है Air India, देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

10 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

23 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

41 minutes ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

10 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

23 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

41 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

31 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago