होम / बिजनेस / AUPBx कर रहा है बिजनेस एक्सचेंज अवॉर्ड्स का आयोजन, इंडस्ट्री के लीडर्स को मिलेगा सम्मान

AUPBx कर रहा है बिजनेस एक्सचेंज अवॉर्ड्स का आयोजन, इंडस्ट्री के लीडर्स को मिलेगा सम्मान

इस प्रमुख आयोजन में पहली बार पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: आम्‍ही उद्योगिनी प्रतिष्‍ठान, उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली एक प्रसिद्ध संस्‍था, AUPBx (आम्‍ही उद्योगिनी प्रतिष्‍ठान बिजनेस एक्‍सचेंज) अवॉर्ड 2022 का आयोजन करने के लिये पूरी तरह तैयार है. इस प्रमुख आयोजन में पहली बार पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया है. AUPBx पूरे भारत के कलाकारों, उद्यमियों, स्‍टार्टअप्‍स और एसएमई की रचनात्‍मकता, वैयक्तिकता और पेशेवर उत्‍कृष्‍टता को सम्‍मानित करेगा.

प्रतिष्ठित ट्रस्ट है आम्ही उद्योगिनी

8 मार्च, 1997 को स्‍थापित ‘आम्‍ही उद्योगिनी’ प्रतिष्ठान एक ट्रस्‍ट है, जिसकी संस्‍थापना मीनल मोहाडीकर के दृष्टिकोण के परिणामस्‍वरूप हुई थी. यह संस्‍था महिला उद्यमियों के समर्थन से शुरू हुई थी. इस मंच की वृद्धि के साथ, उन्‍होंने समावेशन को चुना है और वे सभी उद्यमिता का समर्थन जारी रखेंगे. ट्रस्‍ट ने अब पहली बार आम्‍ही उद्योगिनी प्रतिष्ठान बिजनेस एक्‍सचेंज का आयोजन करने का फैसला किया है, जो कि एक समावेशी मंच है, जहां प्रतिभाशाली कलाकारों, उद्यमियों, स्‍टार्टअप संस्थापकों और पेशेवरों को पहचान मिलेगी.

प्रतिभा दिखाने के लिए देगा मंच

उद्यमियों, कलाकारों, शेफ्स और छोटे व्‍यवसायों के मालिकों जैसे बदलाव करने वाले लोगों को नियमित रूप से अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये मंच चाहिए. अभी की जरूरत उन्‍हें पहचान दिलाना है, ताकि उनके व्‍यवसायों और ब्रैंड्स की तरक्‍की में मदद मिले. चाहे किसी यूएसपी और नई खोज वाले इनोवेशन को रोशनी में लाना हो या ग्राहकों को आकर्षित करना हो या रचनात्‍मक उत्‍कृष्‍टता देना हो, पहचान हमेशा सही रास्‍ता खोजने में आकांक्षाओं की मदद करती है.

महिलाओं के सशक्तीकरण का दृष्टिकोण

आम्‍ही उद्योगिनी प्रतिष्‍ठान का सफर महिलाओं के सशक्तिकरण के दृष्टिकोण के साथ शुरू हुआ था. लेकिन बीतते समय के साथ उन्‍होंने पुरुषों को भी शामिल करने का फैसला लिया है, क्‍योंकि उन्‍हें समय के साथ बदलने और समावेशन लाने का महत्‍व समझ में आया है. आम्‍ही उद्योगिनी मंच के माध्‍यम से हमारा लक्ष्‍य लोगों की छुपी हुई प्रतिभा को पहचानना, उन्‍हें व्‍यवसाय की संभावना से बढ़ावा देना और AUPBx अवार्ड्स के रूप में पहचान के माध्‍यम से दुनिया के सामने उनकी खासियतों को लाना है.

ज्यूरी में होंगे ये लोग शामिल

आम्‍ही उद्योगिनी स्‍टार्टअप और एसएमई संस्‍थापकों को विभिन्‍न श्रेणियों में अपने नामांकन का आमंत्रण दे रही है. शुरुआती आवेदकों को आंतरिक टीम परखेगी. चयनित लोगों का मूल्‍यांकन एक सेलीब्रिटी ज्‍यूरी करेगी जिसमें अभिनेता और लेखक भरत दाभोलकर, अभिनेत्री सविता प्रभुणे, आसियान के प्रबंध निदेशक अमित वैकर और जानी-मानी खाद्य सूक्ष्‍मजीवविज्ञानी डॉ. दीपा भाजेकर शामिल हैं. 

मिलेगी नेटवर्किंग 

टॉप 100 नामांकनकर्ताओं को विभिन्‍न पहलुओं पर 2 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जैसे कि व्यक्तित्‍व विकास, उद्यमिता, डिजिटल मार्केटिंग, और योग से तनाव को दूर करना. इन गतिविधियों के माध्‍यम से विभिन्‍न क्षमताओं वाले टॉप 100 नामांकनकर्ताओं को सशक्‍त करने, उनकी तरक्‍की को बढ़ावा देने में मदद करने और उन्‍हें अपने-अपने क्षेत्रों में दृश्‍यता पाने का मौका देने का इरादा है. यह आयोजन उद्यमियों को नेटवर्किंग के लिये भी एक बेहतरीन मौका देगा. संस्‍था विजेताओं को उच्‍च-स्‍तर का मीडिया कवरेज भी देगी, जिसके लिये उन पर लेख और मीडिया रिलीज प्रमुख प्रकाशनों में छपेंगी.

VIDEO: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई ट्रेड डील का क्या है फायदा...

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

18 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

19 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

22 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

22 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

22 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

18 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

19 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

22 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

18 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

21 hours ago