✕

होम / बिजनेस / FY26 की शानदार शुरुआत : Waree Energies ने Q1 में मुनाफे के साथ स्वच्छ ऊर्जा विस्तार को दी रफ्तार

FY26 की शानदार शुरुआत : Waree Energies ने Q1 में मुनाफे के साथ स्वच्छ ऊर्जा विस्तार को दी रफ्तार

Waree Energies ने FY26 की पहली तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के साथ उत्पादन और वैश्विक विस्तार में तेजी दिखाई है. कंपनी स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए भारत की ऊर्जा स्वतंत्रता में योगदान दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की अग्रणी स्वच्छ ऊर्जा ट्रांजिशन कंपनी वारी एनर्जी लिमिटेड (Waaree Enery) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1 FY26) के लिए अपने अनऑडिटेड समेकित वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं. FY25 के रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद, कंपनी ने इस तिमाही में भी मजबूत वित्तीय वृद्धि दर्ज की है और कई प्रमुख विस्तार योजनाएं पेश की हैं, जो भारत को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे ले जाने और वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.

Q1 FY26 में कंपनी की कुल आय ₹4,597.18 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही (₹3,496.41 करोड़) की तुलना में 31.48% की वृद्धि है. EBITDA ₹1,168.67 करोड़ रहा, जिसमें 82.61% की साल-दर-साल (YoY) वृद्धि दर्ज की गई. इसी तिमाही में शुद्ध लाभ ₹772.89 करोड़ रहा, जो 92.68% YoY की बढ़त को दर्शाता है. प्रति शेयर आय (EPS) ₹14.98 से बढ़कर ₹25.94 हो गई.

वारी एनर्जी ने एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड प्लेयर के रूप में अपने मार्केट शेयर को बढ़ाया है और FY26 के लिए ₹5,500–₹6,000 करोड़ के EBITDA गाइडेंस को बरकरार रखा है. कंपनी की मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन, उन्नत उत्पादन क्षमता और बेहतर परिचालन कार्यक्षमता इस लक्ष्य को समर्थन प्रदान करती हैं.

वारी एनर्जी लिमिटेड के CEO और पूर्णकालिक निदेशक डॉ. अमित पैठनकर ने कहा: "Q1 FY26 में वारी एनर्जी ने पिछली तिमाही की गति को बनाए रखते हुए शानदार परिचालन प्रदर्शन किया है. मांग के मोर्चे पर हमारे पास लगभग ₹49,000 करोड़ का ऑर्डर बुक और 100+ गीगावाट की वैश्विक पाइपलाइन है, जो प्रमुख बाजारों में सकारात्मक रुझान को दर्शाती है.

इस तिमाही में हमने 2.3 गीगावाट मॉड्यूल उत्पादन के साथ अब तक का सर्वोच्च उत्पादन हासिल किया है, जो हमारी उत्पादन क्षमताओं में सुधार की दिशा में किए गए प्रयासों की सफलता को दर्शाता है. भारत और अमेरिका में हमारी निर्माण परियोजनाएं तय समय पर हैं. लागत नियंत्रण और मुनाफे पर हमारा तीव्र फोकस हमारी वित्तीय उपलब्धियों में स्पष्ट रूप से दिखता है."

Q1 FY26 के प्रमुख प्रदर्शन बिंदु:

- अब तक की सबसे अधिक तिमाही मॉड्यूल उत्पादन: 2.3 GW
- कुल राजस्व: ₹4,597.18 करोड़ (YoY वृद्धि 31.48%)
- EBITDA: ₹1,168.67 करोड़ (YoY वृद्धि 82.61%), मार्जिन 25.42%
- शुद्ध लाभ (PAT): ₹772.89 करोड़ (YoY वृद्धि 92.68%)

अन्य प्रमुख अपडेट्स:

- IPO के उद्देश्य में बदलाव का प्रस्ताव शेयरधारकों के अनुमोदन हेतु प्रस्तुत, जिसमें निर्माण स्थान को ओडिशा से गुजरात और महाराष्ट्र स्थानांतरित करने की योजना है.
- अमेरिका के टेक्सास में 1.6 GW और गुजरात के चिखली में 3.2 GW की नई मॉड्यूल उत्पादन इकाइयों की स्थापना योजना समय पर है.
- ग्रीन हाइड्रोजन, इन्वर्टर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम सुविधाएं निर्माणाधीन हैं और तय समय पर हैं.
- वारी सोलर अमेरिकाज इंक. को लगभग 2.23 GW के नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं.
- निदेशक मंडल ने गुजरात में 4 GW सेल क्षमता और महाराष्ट्र में 4 GW इनगॉट-वाफर उत्पादन विस्तार के लिए ₹2,754 करोड़ अतिरिक्त पूंजी निवेश को स्वीकृति दी है.समाप्त.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago