✕

होम / बिजनेस / Policybazaar पर ₹5 करोड़ का जुर्माना, IRDAI ने नियम उल्लंघन को लेकर की कार्रवाई

Policybazaar पर ₹5 करोड़ का जुर्माना, IRDAI ने नियम उल्लंघन को लेकर की कार्रवाई

यह कार्रवाई बीमा क्षेत्र में नियमों के पालन को लेकर नियामक की कड़ाई और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने ऑनलाइन बीमा एग्रीगेटर पॉलिसीबाजार (Policybazaar) पर नियमों के उल्लंघन के चलते ₹5 करोड़ का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना कंपनी की संचालन प्रक्रिया, प्रबंधन से जुड़ी चूक और नियामकीय दिशा-निर्देशों की अनदेखी के आधार पर लगाया गया है. यह कार्रवाई IRDAI द्वारा जून 2020 में की गई निरीक्षण प्रक्रिया और उसके बाद जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब के मूल्यांकन के बाद की गई है.

प्रबंधन स्तर की चूक बनी जुर्माने की वजह

Policybazaar की मूल कंपनी PB Fintech ने एक फाइलिंग के जरिए स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि यह जुर्माना प्रमुख प्रबंधन पदाधिकारियों (KMPs), प्रिंसिपल ऑफिसर (PO) द्वारा संभाली गई डायरेक्टरशिप, बीमा उत्पादों की प्रदर्शनी, आउटसोर्सिंग समझौतों, पॉलिसियों की टैगिंग और प्रीमियम रेमिटेंस जैसे कई मामलों में नियमों के उल्लंघन पर आधारित है. IRDAI ने इसके साथ ही कंपनी को कुछ अतिरिक्त निर्देश और सलाह भी जारी की है, जिनका अनुपालन समयबद्ध तरीके से करने के लिए कहा गया है.

2020 से चल रही थी जांच प्रक्रिया

IRDAI ने जून 2020 में Policybazaar का निरीक्षण किया था. इस जांच के आधार पर अक्टूबर 2024 में PB Fintech को एक कारण बताओ नोटिस (Show-Cause Notice) जारी किया गया था. इसके बाद नियामक ने जुर्माने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया.

जुर्माने की खबर से शेयर पर असर

IRDAI की कार्रवाई का असर PB Fintech के शेयर पर भी दिखा. मंगलवार को BSE पर कंपनी के शेयर ने ₹1779.75 पर सपाट शुरुआत की, लेकिन थोड़ी ही देर में यह करीब 2.5% गिरकर ₹1736 तक पहुंच गया. हालांकि इसके बाद इसमें कुछ रिकवरी देखी गई और सुबह 11:10 बजे तक शेयर ₹1754 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो कि लगभग 1.5% की गिरावट दर्शाता है.

क्या है आगे का रास्ता?

IRDAI की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन अब PB Fintech के लिए अनिवार्य होगा. नियामकीय पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए बीमा क्षेत्र में कंपनियों के संचालन को लेकर सख्त नियम लागू हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

21 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

22 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

22 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 hour ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago