✕

होम / बिजनेस / IPO लॉन्च से पहले Lenskart को मिली बड़ी राहत : Fidelity ने वैल्यूएशन बढ़ाकर 6.1 अरब डॉलर आंका

IPO लॉन्च से पहले Lenskart को मिली बड़ी राहत : Fidelity ने वैल्यूएशन बढ़ाकर 6.1 अरब डॉलर आंका

IPO से पहले Lenskart को फिडेलिटी से बढ़ी हुई वैल्यूएशन के रूप में जो समर्थन मिला है, वह कंपनी की संभावनाओं के प्रति निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IPO की तैयारी कर रही आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट को एक बड़ी राहत मिली है. अमेरिका की निवेश फर्म फिडेलिटी (Fidelity Investments) ने कंपनी की वैल्यूएशन को बढ़ाकर 6.1 अरब डॉलर आंका है, जो कि जून 2024 में निर्धारित की गई 5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन से लगभग 22% अधिक है. फिडेलिटी ने पिछले साल एक सेकेंडरी डील में लेंसकार्ट के शेयर खरीदे थे, जिसके जरिए सिंगापुर की निवेश कंपनी टेमासेक भी लेंसकार्ट की साझेदार बनी थी. दोनों निवेशकों ने मिलकर कंपनी में 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,660 करोड़ रुपये) का निवेश किया था.

2019 में बना था यूनिकॉर्न, अब IPO की तैयारी

2008 में शुरू हुई लेंसकार्ट ने साल 2019 में यूनिकॉर्न क्लब में एंट्री की थी, यानी कंपनी की वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से पार हो गई थी. अब यह एक बड़ा पब्लिक इश्यू लाने की तैयारी कर रही है. 30 मई 2025 को कंपनी की असाधारण आम बैठक (EGM) में लेंसकार्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का नाम बदलकर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड कर दिया गया है. यह कदम IPO की ओर एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया मानी जा रही है, क्योंकि इससे कंपनी अब आधिकारिक तौर पर एक पब्लिक कंपनी बन गई है.

1 अरब डॉलर से ज्यादा का पब्लिक इश्यू संभव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लेंसकार्ट अपनी IPO योजना को आगे बढ़ाने के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, सिटी, मॉर्गन स्टेनली और एवेंडस कैपिटल जैसी प्रमुख बैंकों से बातचीत कर रही है. कंपनी 1 अरब डॉलर से ज्यादा का पब्लिक इश्यू लाने पर विचार कर रही है. हालांकि, अभी तक IPO के साइज या इसकी संभावित तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

कंपनी की स्थिति और विस्तार

लेंसकार्ट को पीयूष बंसल, अमित चौधरी, नेहा बंसल और सुमीत कपाही ने मिलकर शुरू किया था. पीयूष बंसल रिएलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ में भी जज रह चुके हैं. आज लेंसकार्ट भारत का सबसे बड़ा ओम्नी-चैनल आईवियर ब्रांड बन चुका है. कंपनी की ऑनलाइन मौजूदगी के साथ-साथ देशभर में इसके 2,000 से अधिक फिजिकल स्टोर्स भी हैं.

हालिया वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की वित्तीय स्थिति थोड़ी कमजोर रही. रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, लेंसकार्ट ने इस दौरान 5,427 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग रेवेन्यू तो अर्जित किया, लेकिन उसे 10 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ. इससे पहले कंपनी मुनाफे में चल रही थी.

निवेशकों की लंबी सूची

लेंसकार्ट में अब तक कई बड़े वैश्विक निवेशकों ने पूंजी लगाई है, जिनमें सॉफ्टबैंक, टेमासेक, अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), अल्फा वेव ग्लोबल, KKR, केदारा कैपिटल, TPG शामिल हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

4 minutes ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

33 minutes ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

33 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

4 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

21 hours ago