✕

होम / बिजनेस / एविएशन सेक्टर में अडानी ग्रुप का बड़ा दांव: 20,000 करोड़ रुपये की योजना तैयार

एविएशन सेक्टर में अडानी ग्रुप का बड़ा दांव: 20,000 करोड़ रुपये की योजना तैयार

अडानी ग्रुप की यह योजना न केवल भारतीय एविएशन सेक्टर की तस्वीर बदल सकती है, बल्कि एयरपोर्ट्स को एक नए व्यवसायिक आयाम में बदलने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) ने अपने एविएशन कारोबार को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर ली है. ग्रुप की योजना है कि एयरपोर्ट केवल उड़ानों के संचालन तक सीमित न रहें, बल्कि खुद एक आर्थिक गतिविधियों के केंद्र यानी बिजनेस हब बनें. इसके लिए अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स ने आने वाले वर्षों में ₹20,000 करोड़ रुपये निवेश करने का ब्लूप्रिंट तैयार किया है.

मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट्स पर सबसे ज्यादा निवेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अडानी एयरपोर्ट्स एक ऐसा मॉडल विकसित कर रही है जो दीर्घकालिक, स्थिर और फ्लेक्सिबल हो. एयरपोर्ट अब केवल यात्रा का माध्यम न रहकर, व्यापार, हॉस्पिटैलिटी और सेवाओं का केंद्र बनेंगे. इस योजना के तहत कुल निवेश का लगभग 70% हिस्सा मुंबई और नवी मुंबई हवाई अड्डों के आसपास बनने वाली परियोजनाओं में लगाया जाएगा. विशेष रूप से नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास 240 एकड़ भूमि पर एक आधुनिक “एयरपोर्ट टाउनशिप” विकसित की जाएगी, जिसका पहला चरण अक्टूबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है.

यह टाउनशिप पूरी तरह व्यावसायिक उपयोग के लिए होगी, जिसमें 1,000 कमरों वाले पाँच स्टार होटल एक विशाल शॉपिंग मॉल, तीन आधुनिक ऑफिस टावर शामिल होंगे. गौरतलब है कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के आवासीय फ्लैट बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

अंतरराष्ट्रीय मॉडल से ली प्रेरणा

इस परियोजना की रूपरेखा एम्स्टर्डम के शिफोल एयरपोर्ट, सिडनी एयरपोर्ट और ज्यूरिख के ‘द सर्कल’ जैसे ग्लोबल एयरपोर्ट शहरों से प्रेरित है, जहाँ हॉस्पिटैलिटी, रिटेल और ऑफिस स्पेस को एकीकृत रूप में विकसित किया गया है. अडानी एयरपोर्ट्स के सिटीसाइड डेवलपमेंट के सीईओ अमित ग्रोवर के मुताबिक, इस प्लान का उद्देश्य न केवल यात्रियों को बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी आकर्षित करना है, जिससे एयरपोर्ट क्षेत्र दिन-रात सक्रिय बना रहे.

2030 तक बदलेगा राजस्व का ढांचा

वर्तमान में अडानी एयरपोर्ट्स की कुल आय का लगभग 50% हिस्सा एविएशन यानी हवाई गतिविधियों से आता है. लेकिन कंपनी का लक्ष्य है कि 2030 तक यह अनुपात घटकर 30% रह जाए और शेष 70% राजस्व रिटेल, होटल, ऑफिस, फूड कोर्ट जैसे नॉन-एविएशन स्रोतों से आए.

नवी मुंबई में विकास की ज्यादा संभावनाएं

अडानी एयरपोर्ट्स के सीईओ अरुण बंसल ने बताया कि नवी मुंबई एयरपोर्ट को लेकर कंपनी अधिक आशावादी है, क्योंकि मौजूदा मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ कानूनी प्रतिबंध हैं जो एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एक्ट के अंतर्गत आते हैं. वहीं, नवी मुंबई एयरपोर्ट पूरी तरह अडानी ग्रुप के नियंत्रण में है, जिससे वहां विकास की अधिक संभावनाएं हैं. कंपनी होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की प्रमुख चेन के साथ साझेदारी के लिए भी बातचीत कर रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

21 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

21 hours ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

24 minutes ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago