✕

होम / बिजनेस / मुंबई एयरपोर्ट से आम के निर्यात में 9% की बढ़ोतरी, लंदन, न्यूयॉर्क और टोरंटो में अधिक मांग

मुंबई एयरपोर्ट से आम के निर्यात में 9% की बढ़ोतरी, लंदन, न्यूयॉर्क और टोरंटो में अधिक मांग

इस साल आमों के निर्यात में हुआ 9% का इजाफा यह साबित करता है कि भारत की कृषि और लॉजिस्टिक्स प्रणाली दोनों ही दिशा में बेहतरी की ओर बढ़ रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) ने इस साल आम के मौसम में भारत के परिशनेबल कार्गो (नाशवंत माल) निर्यात में अपनी अहम भूमिका और मजबूत की है. अप्रैल और मई 2025 के दौरान, CSMIA ने कुल 3,624 मीट्रिक टन आमों का निर्यात प्रबंधित किया, जो पिछले साल की तुलना में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है.

दुनियाभर में बढ़ा भारतीय आमों का जलवा

CSMIA से निर्यात किए गए आमों में प्रमुख किस्मों में अल्फांसो, चौसा, केसर, बादामी और नीलम शामिल रहीं. ये सभी किस्में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उच्च मांग में हैं. लंदन, टोरंटो और न्यूयॉर्क इस सीजन के शीर्ष तीन निर्यात गंतव्य बने, जहाँ भारतीय आमों की लोकप्रियता और उनकी गुणवत्ता को उपभोक्ताओं का भरपूर समर्थन मिला.

हर आम सुरक्षित और ताजगी के साथ पहुंचा मंजिल तक

CSMIA ने आमों की नाजुक प्रकृति को ध्यान में रखते हुए विशेष तापमान नियंत्रित इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है. हवाई अड्डे की एयर कार्गो सुविधा में स्थित Agro Excellence Centre एक 2,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ तापमान-नियंत्रित ज़ोन है, जहाँ 15°C से 25°C के बीच तापमान बनाए रखा जाता है.

यहां पैलेटाइजेशन (फल रखने की प्रक्रिया), स्क्रीनिंग, और ऑफलोडिंग जैसी सभी प्रक्रियाएं उच्चतम गुणवत्ता मानकों के अनुसार की जाती हैं. इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य आम की ताजगी बनाए रखना और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक बेहतरीन अनुभव पहुंचाना है.

'Turant' ऐप से शिपमेंट पर रखी जाती है रीयल-टाइम निगरानी

CSMIA ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाते हुए ‘Turant’ मोबाइल ऐप की मदद से रीयल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा भी शुरू की है. इससे निर्यातकों को उनके शिपमेंट की पूरी जानकारी मिलती रहती है – पैकेजिंग से लेकर कस्टम क्लीयरेंस और फ्लाइट तक पहुँचाने तक.

CSMIA की योजना और समर्पण ने दिलाया किसानों को वैश्विक मंच

CSMIA के प्रवक्ता ने कहा, “भारतीय आमों को वैश्विक बाज़ारों में पहुँचाने के लिए हम गर्व महसूस करते हैं. हमारी आधुनिक ठंडी श्रृंखला प्रणाली आमों की ताजगी बनाए रखने में मदद करती है और भारतीय आमों की वैश्विक प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है.” हर एक शिपमेंट के साथ CSMIA न केवल भारत के कृषि उत्पादों की वैश्विक पहचान को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि देश के किसानों और निर्यातकों को सीधा लाभ भी दिला रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago