✕

होम / बिजनेस / टाटा पावर और सुजलॉन एनर्जी के बीच ₹6,000 करोड़ की डील, इस राज्य में शुरू होगाी पवन ऊर्जा परियोजना

टाटा पावर और सुजलॉन एनर्जी के बीच ₹6,000 करोड़ की डील, इस राज्य में शुरू होगाी पवन ऊर्जा परियोजना

टाटा पावर और सुजलॉन एनर्जी के बीच इस पवन ऊर्जा परियोजना से आंध्र प्रदेश की अक्षय ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) और सुजलॉन एनर्जी ने आंध्र प्रदेश में 700 मेगावॉट की पवन ऊर्जा परियोजना के लिए ₹6,000 करोड़ की साझेदारी की है. यह डील मार्च 2025 में राज्य सरकार और TPREL द्वारा घोषित 7 गीगावॉट की मेगा रिन्यूएबल एनर्जी योजना का हिस्सा है. सूत्रों के अनुसार, यह परियोजना राज्य में 2019 के बाद शुरू होने वाली पहली पवन ऊर्जा परियोजना होगी, जिससे क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा विकास को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

स्थानीय निर्माण को मिलेगा बढ़ावा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रस्तावित टर्बाइनों का निर्माण सुजलॉन के आंध्र प्रदेश स्थित नवीनीकृत संयंत्र में किया जाएगा. इन टर्बाइनों में एस144 पवन टर्बाइन जेनरेटर का उपयोग होगा, जो केंद्र सरकार की संशोधित आरएलएमएम (RLMM) दिशानिर्देशों के अनुरूप होंगे. हाल में ऊर्जा मंत्रालय ने घरेलू सामग्री नीति में संशोधन करते हुए ब्लेड, गियरबॉक्स, जेनरेटर और टावर जैसे हिस्सों की स्थानीय आपूर्ति अनिवार्य कर दी है.

प्रति वर्ष 184 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

यह परियोजना आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में विकसित की जाएगी और इसे राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ा जाएगा. इससे हर साल लगभग 184 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन की उम्मीद है, जिससे राज्य की ऊर्जा आवश्यकता में बड़ी राहत मिलेगी.

आंध्र प्रदेश की एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति को मिलेगा समर्थन

यह परियोजना आंध्र प्रदेश की एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा (ICE) नीति के तहत स्थापित की जाएगी. नीति का उद्देश्य राज्य में ₹10 लाख करोड़ के संभावित निवेश के साथ 160 गीगावॉट से अधिक अक्षय ऊर्जा विकसित करना है.

मार्च 2025 में राज्य सरकार और TPREL के बीच हुए समझौते के तहत, टाटा पावर शुरुआती आकलन, व्यवहार्यता अध्ययन और विकास कार्यों को अंजाम देगा. वहीं, एनआरईडीसीएपी (नवीन और नवीनीकरणीय ऊर्जा विकास निगम) स्थल की पहचान और बुनियादी ढांचे में सहयोग करेगा.

राज्य में निवेश का नया केंद्र बन रहा आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश सरकार की अक्टूबर 2024 में लागू हुई ICE नीति के तहत राज्य ने कई निवेशकों को आकर्षित किया है. इस नीति के अंतर्गत मंजूरी प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और निवेशकों को विशेष रियायतें दी गई हैं. नतीजतन, राज्य ने पिछले वर्ष देश के सबसे अधिक अक्षय ऊर्जा निवेश हासिल किए. टाटा पावर के अलावा इस क्षेत्र में प्रमुख निवेशकों में एनटीपीसी ग्रीन ₹2.08 लाख करोड़,  सेरेंटिका (वेदांत समूह)  ₹50,000 करोड़, एसएईएल इंडस्ट्रीज ₹6,000 करोड़ और ब्रुकफील्ड  ₹50,000 करोड़ शामिल हैं. 

भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य में योगदान

इस परियोजना से न केवल आंध्र प्रदेश की ऊर्जा क्षमता में इजाफा होगा, बल्कि भारत के राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा मिशन को भी मजबूती मिलेगी. TPREL जैसी कंपनियों की यह सक्रिय भागीदारी भारत को 2070 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन लक्ष्य की ओर तेजी से ले जा रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

18 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

19 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

19 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago