होम / बिजनेस / रियल स्‍टेट सेक्‍टर में 90% स्‍टेक होल्‍डर चाहते हैं ये बड़ा बदलाव 

रियल स्‍टेट सेक्‍टर में 90% स्‍टेक होल्‍डर चाहते हैं ये बड़ा बदलाव 

रियल स्‍टेट को लेकर आई रिपोर्ट से पता चला है कि भारत में 90 प्रतिशत कंपनियां एनर्जी एफिशिएंसी, कंस्‍ट्रक्‍शन वेस्‍ट में कमी ऊर्जा के नवीन साधनों के इस्‍तेमाल के पक्ष में हैं. वो अब बदलाव चाहते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हमारे देश में कई ऐसे सेक्‍टर हैं जिन्‍होंने पिछले कुछ सालों में कार्बन एमीशन को कम करने को लेकर तेजी से काम किया है. अब वो भले ही पेट्रोलियम सेक्‍टर हो या ऑटोमोबाइल सेक्‍टर. लेकिन अब ऐसी ही खबर रियल स्‍टेट से भी सामने आ रही है. केपीएमजी ‘ग्लोबल कंस्ट्रक्शन सर्वे 2023- भारत संस्करण’ के अनुसार, ये रिपोर्ट कहती है कि 60 प्रतिशत कंपनियां ईएसजी (Environmental, social and governance)के फायदों को लेने की कल्पना करती हैं. उनका मानना है कि अब उन्‍हें भी कार्बन एमीशन में कमी को लेकर नए संसाधनों को इस्‍तेमाल करना चाहिए. यह रिपोर्ट भारतीय बुनियादी ढांचे/प्रोजेक्‍ट के मालिकों, इंजीनियरिंग और निर्माण फर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले 119 सीनियर लीडरों और सीएक्सओ के सर्वेक्षण पर आधारित थी.

क्‍या कहते हैं सर्वे के आंकड़े 
केपीएमजी द्वारा जारी ‘ग्लोबल कंस्ट्रक्शन सर्वे 2023- भारत संस्करण’ की ये रिपोर्ट कहती है कि 92 प्रतिशत भारतीय परियोजना मालिक संगठनों ने ‘बहुत आशावादी’ या ‘कुछ हद तक आशावादी’ विचार व्यक्त किए. इसका वैश्विक औसत 76 प्रतिशत है. इस सर्वे में भाग लेने वाले 84 प्रतिशत जवाब देने वाले इस सेक्‍टर को लेकर काफी आशावादी हैं. जबकि बाकी 80 प्रतिशत का मानना है कि रियल स्‍टेट सेक्‍टर से समूची इंडस्‍ट्री पर मध्‍यम सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा. भारत में सकारात्‍मकता को लेकर ज्‍यादा इस क्षेत्र से जुड़े लोग प्रभावित हैं. इनमें 92 प्रतिशत प्रोजेक्‍ट ओनर काफी आशावादी हैं और जबकि कुछ उनसे कम आशावादी हैं. 

क्‍या कहते हैं कंपनी के पार्टनर 
मेजर प्रोजेक्‍ट एडवाइजरी एंड इंडस्‍ट्री के पार्टनर सुनील वोरा ने कहा, ईएसजी पर उद्योग का ध्यान वास्तविक है और कर्मचारियों और श्रमिकों के कल्याण के लिए इस पर गंभीरता से काम किया जा रहा है. डिजिटल और नवीन तकनीक निवेश पर अच्छा रिटर्न दे रही हैं, और वास्तविक समय में लागत में कटौती कर रही हैं. केपीएमजी की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत में निर्माण उद्योग में  डिजिटल और तकनीकी निवेश पर रिटर्न दिखना शुरू हो गया है. 

लागत में देखने को मिल रही है 10 प्रतिशत की कमी 
इसमें कहा गया है, ‘डेटा एनालिटिक्स, मॉड्यूलर/ऑफ-साइट मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल तकनीक से प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं.‘ इनमें से एक या अधिक तकनीकों का उपयोग करने वाले 50 प्रतिशत लोगों ने कहा कि परियोजना समय/लागत में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है. इस सर्वे में भाग लेने वाले 50 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अगले पांच सालों में इसका इस्‍तेमाल करने वालों की संख्‍या 16 प्रतिशत से बढ़कर 35 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

19 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

16 hours ago