✕

होम / बिजनेस / 8 प्रतिशत ग्रोथ रेट को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ा घमासान, IMF पर भड़के कृष्‍णमूर्ति 

8 प्रतिशत ग्रोथ रेट को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ा घमासान, IMF पर भड़के कृष्‍णमूर्ति 

8 प्रतिशत ग्रोथ रेट के अनुमान के बीच सोशल मीडिया पर घमासान छिड़ गया है. एक ओर जहां कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेट इसमें आ गई हैं तो वहीं दूसरी ओर मोहनदास पाई भी कूद पाई हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर जहां सभी से शुभ समाचार मिल रहे हैं वहीं दूसरी ओर आईएमएफ के इससे इनकार करने पर विवाद बढ़ता जा रहा है. 8 प्रतिशत की ग्रोथ का दावा करने वाले कृष्‍णमूर्ति अब आईएमएफ पर भड़क गए हैं. यही नहीं सोशल मीडिया पर इस मामले में घमासान मच गया है, सुप्रिया श्रीनेट जहां भक्‍त इकोनॉमिस्‍ट कह रही हैं तो वहीं मोहनदास पाई का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो किसी को परेशानी क्‍यों हो रही है. 

क्‍या बोले कृष्‍णमूर्ति? 
आईएमएफ में भारत के प्रतिनिधि कृष्‍णमूर्ति सुब्रमण्‍यम ने कहा है कि भारत के लिए आईएमएफ के अनुमान हमेशा से ही गलत रहे हैं, उन्‍होंने एक्‍स पर कमेंट करते हुए लिखा- मेरे कार्यकाल के दौरान @IMFNews (नवंबर-22 से), IMF स्टाफ का भारत की विकास दर का अनुमान लगातार गलत रहा है. जबकि भारत की वृद्धि >7% से रही है, आईएमएफ कर्मचारियों का अनुमान <7% रहा है। इसके विपरीत, मैंने सटीक भविष्यवाणियाँ की हैं. मेरी सितंबर-21 की भविष्यवाणी देखें - इस दशक में भारत के लिए 7% से अधिक की वृद्धि की उम्मीद है. उन्होंने आगे लिखा है - सीईए सुब्रमण्यम (https://tinyurl.com/56dpsh3b)  और वास्तविक वृद्धि FY21-22=9.7%; FY22-23=7.0%; FY23-24 (अनुमान)=7.6%। डेटा बोलता है! सुब्रमण्‍यम ने आईएमएफ कर्मचारियों पर तंज कसते हुए कहा कि उनका गलती करने का मार्जिन बहुत बड़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि डेटा स्पष्ट रूप से दिखाता है कि किसकी भविष्यवाणी अधिक सटीक है! क्या मुझे कुछ और कहने की जरूरत है? 

ये भी पढ़ें: पूरी दुनिया को प्रभावित कर रही हमारी GDP की मजबूती, फिर IMF को क्यों नहीं भरोसा?

सुप्रिया श्रीनेट ने कही ये बात 
कृष्‍णमूर्ति के 8 प्रतिशत ग्रोथ पर जहां एक ओर IMF ने पल्‍ला झाड़ लिया है वहीं दूसरी ओर इसे लेकर सियासत शुरू हो चुकी है. कांग्रेस की प्रवक्‍ता सुप्रिया श्रीनेट ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, इस बीच भक्त अर्थशास्त्री हमें वैश्विक गौरव दिलाते रहे. जब आईएमएफ से कम कोई आपको बुलाता नहीं है तो मूर्ख चीयरलीडर बनने का क्या मतलब है? वहीं ओसीसीआर के रवि नॉयर ने भी इस पर लिखा कि,आईएमएफ का स्पष्टीकरण: भारत के लिए 8% वृद्धि का अनुमान आईएमएफ का नहीं बल्कि आईएमएफ में भारत के प्रतिनिधि के सुब्रमण्यन का है. मोदी को प्रमोट करने के लिए RSS समर्थक अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का इस तरह अपमान क्यों करते हैं?

मोहनदास पाई ने कही ये बात 
रवि नॉयर के ट्वीट पर इंफोसिस के पूर्व डॉयरेक्‍टर मोहनदार पाई ने अपनी बात कहते हुए कहा, इसमें अपमान क्या है? भारत में अब 8% विकास दर का अनुमान सर्वसम्मत है. आईएमएफ इस मामले में पीछे है जबकि @सुब्रमण्यम का डेटा आगे है. वैसे, अगर भारत अच्छा प्रदर्शन करता है तो आप इतने नाराज और परेशान क्यों हैं? आप हर समय भारत के बारे में इतने नकारात्मक क्यों रहते हैं, नकारात्मक बातें क्यों फैलाते हैं?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IRFC Q2 Results: सितंबर तिमाही में ₹1,958 करोड़ का मुनाफा, ₹1.15 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

IRFC के तिमाही नतीजों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व (Revenue from Operations) बढ़कर ₹7,866.41 करोड़ हो गया.

16 minutes ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

3 hours ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

3 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

13 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

14 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

3 hours ago

IRFC Q2 Results: सितंबर तिमाही में ₹1,958 करोड़ का मुनाफा, ₹1.15 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

IRFC के तिमाही नतीजों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व (Revenue from Operations) बढ़कर ₹7,866.41 करोड़ हो गया.

16 minutes ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

3 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

17 hours ago