होम / बिजनेस / बकाया वेतन के लिए अब 62 पूर्व कर्मचारियों ने Byju’s को भेजा नोटिस, मांगे इतने करोड़ रुपये

बकाया वेतन के लिए अब 62 पूर्व कर्मचारियों ने Byju’s को भेजा नोटिस, मांगे इतने करोड़ रुपये

बायजू (Byju’s) के 1,500 से अधिक नाराज पूर्व कर्मचारी  वेतन भुगतान के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (NCLT) की बेंगलूरु पीठ के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्थिक संकटों से जूझ रही एडटेक फर्म बायजू (Byju’s) के पूर्व कर्मचारियों ने भी अब कंपनी के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. दरअसल, बायजू के पूर्व कर्मचारियों ने अपने बकाया वेतन के भुगतान को लेकर राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (NCLT) की बेंगलूरु पीठ में दिवालिया कार्यवाही का मामला दायर करने के लिए कंपनी को नोटिस भेजा है. चलिए जानते हैं इस नोटिस में कर्मचारियों ने क्या मांग रखी है?

62 कर्मचारियों ने भेजा डिमांड नोटिस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलूरु की कानूनी फर्म कैनवास लीगल ने बायजू के 62 पूर्व कर्मचारियों की ओर से कंपनी को 2.30 करोड़ रुपये से अधिक का डिमांड नोटिस भेजा है. डिमांड नोटिस में कर्मचारियों को पिछले साल से बकाया वेतन तुरंत देने की मांग की गई है. नोटिस में कहा गया है कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि पत्र मिलने के 10 दिनों के भीतर बकाया परिचालन ऋण को बगैर किसी शर्त के पूरा चुकाएं और ऐसा नहीं करने पर हम थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (बायजू की मूल कंपनी) के खिलाफ दिवालिया समाधान (Insolvency solution) के तहत कार्यवाही शुरू करेंगे.

1500 से अधिक कर्मचारी एनसीएलटी के पास जाने की कर रहे तैयारी
वहीं, बायजू के 1,500 से अधिक नाराज पूर्व कर्मचारी भी अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट हो गए हैं. उनमें से अधिकतर कर्मचारी अपने बकाया राशि के भुगतान के लिए कंपनी को एनसीएलटी की बेंगलूरु पीठ ले जाने की प्रक्रिया में हैं. आपको बता दें, हाल में कर्नाटक के श्रम मंत्री संतोष लाड ने बायजू की मूल कंपनी थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने भी पुराने कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने के लिए कहा था. 

इसे भी पढ़ें-अब बिना ISI मार्क के नहीं बिकेंगे स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तन, जानिए इसकी वजह?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

42 minutes ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

42 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago