होम / बिजनेस / Sensex में आई 800 अंकों की गिरावट, 2 लाख करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान?

Sensex में आई 800 अंकों की गिरावट, 2 लाख करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान?

दिन भर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स ने 66,728 अंकों का अपना सबसे निचला स्तर प्राप्त कर लिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज भारतीय घरेलु बाजारों निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) में गिरावट देखने को मिली है. HDFC बैंक (HDFC Bank), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और इन्फोसिस (Infosys) जैसी जानी मानी कंपनियों के शेयर आज लाल निशान के साथ ट्रेड करते नजर आए. दूसरी तरफ अमेरिका के केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की बैठक से पहले अमेरिकी बॉन्ड्स 16 सालों के अपने उच्चतम स्तर पर नजर आ रहे हैं. 

2 लाख करोड़ रुपयों का हुआ नुक्सान
आज के कारोबारी दिन के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE के सेंसेक्स (Sensex) में 796 अंकों की गिरावट देखने को मिली है. 1% की गिरावट के बाद आज सेंसेक्स 67,000 अंकों से नीचे पहुंच गया है. आज दिन भर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स ने 66,728 अंकों का अपना सबसे निचला स्तर प्राप्त कर लिया था. दूसरी तरफ निफ्टी 50 (Nifty 50) में भी 1.15% की गिरावट देखने को मिली है. BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों की मार्केट कैपिटल में 2.38 लाख करोड़ रुपयों की कमी देखने को मिली है. अगर सेंसेक्स की बात करें तो HDFC बैंक (HDFC Bank), RIL (रिलायंस इंडस्ट्रीज), JSW स्टील (JSW Steel), मारुती और अल्ट्राटेक सीमेंट के स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. 

इन शेयरों में हुई गिरावट
 भारत में प्राइवेट क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक (HDFC Bank) में आज लगभग 3% की गिरावट देखने को मिली है. हाल ही में कंपनी के एनालिस्टों और संस्थागत इन्वेस्टर्स की बैठक के बाद बैंक ने कहा था की मर्जर की वजह से बैंक के NPA (नॉन परफोर्मिंग एसेट्स) में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. भारत डायनामिक्स (Bharat Dynamics) के शेयरों में लगभग 3% का उछाल देखने को मिला था. कंपनी ने हाल ही में भारतीय एयर फोर्स के साथ एक समझौता किया था और इसी समझौते की बदौलत कंपनी के शेयरों में यह उछाल देखने को मिला था. 

Sensex के लिए क्यों है इतनी चुनौतियां?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस वक्त भारतीय बाजारों के सामने बहुत सी चुनौतियां मौजूद हैं. जहां एक तरफ कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, डॉलर इंडेक्स 105 के स्तर से ऊपर चल रहा है और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी काफी कमजोर चल रही है. इन सभी कारकों की वजह से भारतीय बाजारों, NSE के निफ्टी 50 (Nifty 50) और BSE के सेंसेक्स (Sensex) के लिए स्थिति काफी चुनौती भरी है.
 
यह भी पढ़ें: जल्द आएगा Valiant Laboratories IPO, जानिए कब होगा लॉन्च और लिस्ट?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

10 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

11 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

12 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

13 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

11 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

10 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.