होम / बिजनेस / Tata Motors के शेयरहोल्डर्स को 6 सालों से है इस खुशखबरी का इंतजार

Tata Motors के शेयरहोल्डर्स को 6 सालों से है इस खुशखबरी का इंतजार

टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी Tata Motors ने पिछले 6 साल से अपने शेयरधारकों को कोई डिविडेंड नहीं दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

टाटा मोटर्स के शेयरों में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. पिछले पांच दिनों में यह करीब ढाई फीसदी लुढ़का है. लेकिन पूरे एक साल का रिकॉर्ड कंपनी के शेयरों के लिए अच्छा रहा है. इनमें 30% से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है. ऐसे में यह सवाल तो बनता ही है कि आखिर टाटा मोटर्स अपने शेयरधारकों को डिविडेंड यानी लाभांश कब दे रही है?  

ऐसा रहा है प्रदर्शन
टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी Tata Motors ने पिछले 6 साल से अपने शेयरधारकों को कोई डिविडेंड नहीं दिया है. शेयर बाजार में कंपनी की पांच सालों की परफॉरमेंस के बारे में बात करें तो इसमें कुछ गिरावट आई है. 7 जुलाई 2017 को कंपनी के शेयर की कीमत 436.85 रुपए थी और 6 जुलाई को यह 413 रुपए है.

नुकसान का हवाला
ऐसे में जब कई कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का भुगतान कर रही हैं, टाटा मोटर्स से भी यही आशा की जा रही है. इस बारे में कंपनी के चेयरमैन N Chandrasekaran का कहना है कि 1500 करोड़ रुपए तक के भारी नुकसान की वजह से परिस्थितियां कठिन हो गई थीं. कंपनी जब तक इस नुकसान की भरपाई नहीं कर लेती, डिविडेंड के भुगतान में मुश्किल आएगी. उनके मुताबिक, लाभांश भुगतान के लिए कम-से-कम इस नुकसान की भरपाई जरूरी है.

2016 में हुआ था भुगतान
हालांकि, टाटा मोटर्स की 77वें AGM में एन चंद्रशेखरन ने यह भी कहा कि हम डिविडेंड का भुगतान करने वाली कंपनी बनने के लिए काम कर रहे हैं. बता दें कि टाटा मोटर्स ने पिछली बार मई, 2016 में अपने शेयरधारकों को डिविडेंड दिया था. चंद्रशेखरन ने बताया कि कंपनी की ब्रिटिश इकाई जैगुआर एंड लैंड रोवर (JLR) भी अपनी पैरेंट कंपनी को डिविडेंड देने के लिए मेहनत कर रही है.  

क्या होता है डिविडेंड?
डिविडेंड यानी लाभांश से आशय है कंपनी की आय के कुछ हिस्से को शेयरधारकों के बीच बांटना. शेयरधारकों को कितना डिविडेंड मिलेगा यह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा निर्धारित किया जाता है. कंपनियां प्रति शेयर डिविडेंड देती हैं. शेयर मार्केट में निवेश करने वाले डिविडेंड से ही मोटी कमाई कर लेते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

10 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

12 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

12 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

12 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

15 hours ago