✕

होम / ऑटोमोबाइल / आपकी EV की सर्विस की समस्‍या का हुआ सल्‍यूशन, जानिए क्‍या है ये 

आपकी EV की सर्विस की समस्‍या का हुआ सल्‍यूशन, जानिए क्‍या है ये 

EV के क्षेत्र में जितनी तेजी से कंपनियां आ रही हैं उतनी ही तेजी के साथ इससे जुड़ी दूसरी सुविधाओं का विकास हो रहा है. अब कंपनी इसके लिए 24*7 ऑनरोड सर्विस सल्‍यूशन लेकर आई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

किसी भी सेगमेंट के वाहनो के लिए सर्विसिंग एक ऐसा पार्ट है, जिससे सभी को जूझना पड़ता है. अगर आपकी गाड़ी की सर्विस ठीक तरह से होती रहती है तो गाड़ी भी अच्‍छा परफॉर्म करती है. उसी सर्विंसिंग को लेकर अब ऑटोमोबाइल आफ्टर सेल्स के बाद सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी रेडीली मोबिलिटी सॉल्यूशंस (RMS) ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के सभी सेगमेंट जैसे 2W, 3W, 4W और कमर्शियल वाहनों (ट्रकों और बसों) के लिए डोरस्टेप सर्विसिंग के साथ एक्‍सटेंडेड वारंटी कार्यक्रम शुरू किया है. कंपनी ने ये घोषणा 16वें ऑटो एक्सपो में की.


क्‍या बोले कंपनी के सीईओ

  इस सर्विस फैसिलिटी के लॉन्च पर, रेडीली मोबिलिटी के संस्थापक और ग्लोबल सीईओ हितेश शर्मा ने कहा, जब से हमने बाजार में प्रवेश किया है, हम भारतीय ऑटोमोटिव के आफ्टर सेल्स बाजार के मानक को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. देश के EV मिशन का समर्थन करने के लिए, हम उपभोक्ता के लेवल पर EV को अपनाने के लिए लगातार चुनौतियों की पहचान कर रहे हैं और EV को अपनाने के लिए जितना हम कर सकते हैं उतना उसका किफायती समाधान पेश करने की कोशिश कर रहे हैं.


क्‍या है इस स्‍कीम की खास बात 

कंपनी ने इस स्‍कीम में कई तरह की सुविधाओं को लॉन्‍च किया है. इसमें पैन इंडिया इलेक्ट्रिक वाहनों की डोरस्टेप सर्विस जैसे फीचर शामिल हैं. इसमें कंपनी अपनी इस सर्विस को पूरे देश में प्रोवाइड कराएगी. इसके अतरिक्‍त कंपनी 24*7 इमरजेंसी ब्रेकडाउन असिस्टेंस सपोर्ट भी देने जा रही है, जिसके तहत अगर आपकी EV कभी भी, कहीं भी, खराब होती है तो आपको ऑन स्‍पॉट असिस्‍टेंस प्रोवाइड कराई जाएगी. यही नहीं अगर OEM की वारंटी के बाद जोखिम को कवर करने के लिए एक्‍सटेंडेड वारंटी का सिस्‍टम भी कंपनी की ओर से बनाया गया है. RMS ने भारत भर में अगले 12 महीनों में 5000 से अधिक कर्मचारियों के कौशल को बढ़ाने की दृष्टि से इस कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिन्हें ग्राहक को बेहतर रखरखाव, ब्रेकडाउन सहायता और वारंटी सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है.


किन-किन देशों में सेवा देती है कंपनी 

वर्तमान में, RMS रेडीली मोबिलिटी सॉल्यूशंस की भारत, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपस्थिति है, जिसका एशिया मुख्यालय सिंगापुर में और भारत का मुख्यालय गुरुग्राम में है. कंपनी इन देशों में सफतला पूर्वक इस काम को कर रही है. कंपनी को विश्‍वास है कि भारत में भी उसे अच्‍छा रिस्‍पॉंस मिलेगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

5 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago