✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti Suzuki, CO2 कम करने के लिए इस अनोखे उपाय पर कर रही है काम, जानिए

Maruti Suzuki, CO2 कम करने के लिए इस अनोखे उपाय पर कर रही है काम, जानिए

इस बायोगैस का उपयोग Maruti Suzuki अपने सीएनजी,एथेनॉल मॉडल के लिए कर सकती है, कंपनी का भारत में सीएनजी कार बाजार में लगभग 70% शेयर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर में मौजूदा समय में लगातार बढ़ती ग्‍लोबल वॉर्मिंग की समस्‍या को खत्‍म करने के लिए जहां सभी देशों की सरकार अलग-अलग कोशिश कर रही हैं वहीं दूसरी ओर इसका समाधान तलाशने के लिए ऑटो कंपनियों ने भी काम शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में भारत की सबसे बड़ी कंपनी Maruti Suzuki भी प्रयास कर रही है. कंपनी CO2 उत्सर्जन जैसी समस्‍या के स्थायी समाधान को खोजने और अपनी कारों से इस पल्‍यूटेंट को कम करने के अपने प्रयासों के तहत एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रही है, जिसमें गाय के गोबर का उपयोग अपने आंतरिक दहन इंजन में उपयोग के लिए करने की तैयारी शामिल है. इसमें कंपनी के सीएनजी, बायोगैस और इथेनॉल जैसे वाहन शामिल हैं जिनके लिए वो इस तकनीक का इस्‍तेमाल करने की योजना बना रही है.

इस पर Maruti Suzuki का क्‍या है कहना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के एक प्रमुख ने ये बात ‘2030 के लिए विकास योजना’ जैसे विषय पर अपनी बात रखते हुए कही. कंपनी का कहना है कि मारुति सुजुकी कार्बन उत्‍सर्जन को कम करने के लिए अपने प्रोडक्‍ट और सर्विस की एक पूरी सीरिज देने के लिए न केवल बैटरी ईवी प्रदान करेगी बल्कि सीएनजी का उपयोग करने वाले कार्बन तटस्थ आंतरिक दहन (carbon neutral internal combustion engine) इंजन वाले व्‍हीकल को लेकर भी काम कर रही है. कंपनी इसे कई अन्‍य देशों में निर्यात करने की भी योजना बना रही है.

इस नए उपाय को लेकर कंपनी के प्रमुख ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए Maruti Suzuki की अनूठी पहल  बायोगैस का इस्‍तेमाल करने की है, जिसमें वो डेयरी अपशिष्ट जो मुख्य रूप से भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पाए जाते हैं उनका इस्‍तेमाल करने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी गाय के गोबर से प्राप्त बायोगैस का उत्पादन और आपूर्ति कर इस पर काम करने की तैयारी कर रही है.

कंपनी की इसके निर्यात की भी है तैयारी

कंपनी के अनुसार Maruti Suzuki की न केवल भारत में बायोगैस के सीएनजी ऑटोमोटिव सल्‍यूशन विकसित करने की एक महत्वाकांक्षी योजना है, बल्कि भविष्य में अफ्रीका, आसियान और जापान सहित अन्य कृषि क्षेत्रों में इसे निर्यात करने की भी योजना है. कंपनी ने कहा, हम मानते हैं कि भारत में बायोगैस व्यवसाय न केवल कार्बन कम करने में योगदान देता है, बल्कि ये भारत के समाज में योगदान देने के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा.

कंपनी इसके लिए कर चुकी है साझेदारी

पिछले साल, जापानी वाहन निर्माता ने बायोगैस परियोजना शुरू करने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके बाद 2024 के मध्य तक बायोगैस का व्यावसायिक उत्पादन करने के लिए NDDB, SMC और गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की एक डिवीजन बनास डेयरी के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता समझौता हुआ है. कंपनी ने Fujisan Asagiri Biomass में भी निवेश किया है जो जापान में गाय के गोबर से प्राप्त बायोगैस से बिजली का उत्पादन करती है.

Maruti Suzuki जल्‍द लॉन्‍च करेगी अपनी EV

कंपनी के अनुसार क्‍लीन एयर प्रोग्राम के तहत अगले फाइनेंसियल वर्ष में अपनी पहली EV को भी लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. कंपनी की योजना है वर्ष 2030 तक वो हर साल एक  इलेक्ट्रिक व्हीकल को लॉन्‍च करेगी. जानकारों का मानना है कि कंपनी  48kWh या 59kWh का बैट्री पैक दे सकती है, जो एक बार में चार्ज होने पर 400-500 किलोमीटर तक आसानी से चल सकती है. अगर ऐसा हुआ तो EV बाजार में कंपनी धमाका मचा सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

6 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago