होम / अप्वाइंटमेंट / शमशेर सिंह के हाथों में आई SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड की कमान 

शमशेर सिंह के हाथों में आई SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड की कमान 

शमशेर सिंह को कंपनी का प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड (SBIFML) ने शमशेर सिंह (Shamsher Singh) को कंपनी का प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. बता दें कि एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े एसेट मैनेजर Amundi का जॉइंट वेंचर है. 

32 सालों का अनुभव
कंपनी ने बयान में बताया है कि शमशेर सिंह को विनय एम टोंस (Vinay M Tonse) की जगह नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में उप प्रबंध निदेशक थे. सिंह के पास निवेश बैंकिंग, ट्रेजरी, कॉरपोरेट बैंकिंग और ब्रांच बैंकिंग सहित विभिन्न कार्यक्षेत्रों में 32 से अधिक सालों का अनुभव है. वह जून,1990 में ‘प्रॉबेशनरी ऑफिसर’ के रूप में एसबीआई में शामिल हुए थे. वह यूएस, बहरीन और यूएई में भी काम कर चुके हैं. 

नियुक्ति पर जताई खुशी
SBIFML में अपनी प्रतिनियुक्ति से पहले, शमशेर सिंह नवंबर 2020 से चीफ जनरल मैनेजर के रूप में SBI के अहमदाबाद सर्कल का नेतृत्व कर रहे थे और SBI की 1400+ शाखाओं में बिजनेस ग्रोथ और रेगुलेटरी कंप्लायंस सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार थे. उन्होंने गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश Dadra and Nagar Haveli और Daman and Diu में एसबीआई के रिटेल बिजनेस ऑपरेशंस का भी नेतृत्व किया है. अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा कि एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड का हिस्सा बनना सम्मान की बात है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IWAI के चेयरमैन बने सुशील कुमार लोहानी, सचिव स्तर पर हुई नियुक्ति

1995 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी संभालेंगे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की कमान. केंद्र ने चेयरमैन के पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया है.

3 hours ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

19 hours ago

ABD Maestro ने बिक्रम बसु को बनाया वाइस चेयरमैन, बढ़ी जिम्मेदारियां

बिक्रम बसु ABDL Group के चीफ मार्केटिंग एंड इनोवेशन ऑफिसर की भूमिका भी निभाते रहेंगे, दोनों कारोबारों में मार्केटिंग और इनोवेशन को देंगे दिशा

1 day ago

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

4 days ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

5 days ago


बड़ी खबरें

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

42 minutes ago

टाटा संस में बड़ा फेरबदल, एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा चेयरमैन पद; फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नोएल टाटा के साथ मतभेदों के बीच इस्तीफा, टाटा संस की लिस्टिंग और बोर्ड में प्रतिनिधित्व को लेकर भी रही असहमति

17 minutes ago

भारत की अर्थव्यवस्था छठे स्थान पर पहुंची, IMF के अनुमान में GDP 3.92 ट्रिलियन डॉलर

IMF के अप्रैल 2026 के अनुमान में जापान और ब्रिटेन भारत से आगे. वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का सकल एनपीए दो साल में करीब 28% घटा

26 minutes ago

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, कोलकाता में नेक्स्ट-जेनरेशन पेट्रोल वेसल ‘श्रुति’ लॉन्च

GRSE में हुआ लॉन्च, समुद्री निगरानी से लेकर एंटी-पायरेसी मिशन तक में निभाएगा अहम भूमिका

33 minutes ago

Bitget ने लॉन्च किया 300 मिलियन डॉलर का फंड, क्वांट ट्रेडिंग फर्म और एसेट मैनेजर्स को मिलेगा समर्थन

बिटगेट इंस्टीट्यूशनल ने ‘प्रोजेक्ट आर्किमिडीज’ के तहत 300 मिलियन डॉलर का कैपिटल प्रोग्राम शुरू किया है. कंपनी का लक्ष्य अगले छह महीनों में 50 से अधिक संभावनाशील प्रोजेक्ट्स को इस फंड के जरिए समर्थन देना है.

1 hour ago