होम / यूटिलिटी / भीषण गर्मी के चलते केंद्र का बड़ा फैसला, बदले जायेंगे Working Hours!

भीषण गर्मी के चलते केंद्र का बड़ा फैसला, बदले जायेंगे Working Hours!

काम करने वाले लोगों को गर्मी से बचाने के लिए राज्य सरकारों को विभिन्न प्रकार के रणनीतिक सुझाव बताये गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के उत्तरी राज्य इस वक्त गर्मी के जबरदस्त प्रकोप को झेल रहे हैं. गर्मी की मार को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर दी है. केंद्र ने एडवाइजरी जारी कर राज्य सरकारों से विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों और मजदूरों के काम करने के घंटों में बदलाव की मांग की है ताकि लोगों पर गर्मी का प्रभाव कम किया जा सके.

सभी राज्यों को लिखा गया पत्र 
श्रम मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के प्रभावों को कम करने के लिए श्रम विभाग की सचिव आरती आहूजा ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और केन्द्रशासित प्रदेशों के अधिकारियों को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में आरती आहूजा ने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वह सभी संस्थाओं, कंस्ट्रक्शन कंपनियों और इंडस्ट्रीयों को निर्देश जारी कर भीषण गर्मी के प्रभावों को कम करने के उचित उपाय लेने के लिए कहा है.

इन उपायों का दिया गया है सुझाव 
मंत्रालय द्वारा दिए गए बयान की मानें तो इस पत्र में काम करने वाले लोगों को गर्मी से बचाने के लिए राज्य सरकारों को विभिन्न प्रकार के रणनीतिक सुझाव बताये गए हैं. इन सुझावों में से एक कर्मचारियों और काम करने वाले लोगों के काम के घंटों में बदलाव करना भी है. इसके साथ ही, ऑफिस या काम करने वाली जगह पर पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा, इमरजेंसी के लिए बर्फ के पैकेट, और कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले लोगों को गर्मी से बचाने वाले सेफ्टी मैटेरियल उपलब्ध करवाने जैसे उपाय भी सुझाए गए हैं. इतना ही नहीं, काम करने वाले लोगों के रेगुलर चेकअप की बात भी कही गयी है. 

फैक्ट्री और खदानों के लिए विशेष निर्देश
इन उपायों को सुझाने के साथ ही मंत्रालय ने राज्य सरकारों को बहुत ही ज्यादा तापमान के दौरान काम करने के लिए 2 लोगों का क्रू बनाने की बात भी पत्र में कही है. साथ ही खदानों में हवा के पर्याप्त बहाव को सुनिश्चित करने और काम करने वाले लोगों को ज्यादा अधिक गर्मी में काम करने के खतरों के बारे में बताने के लिए भी कहा गया है. इसके साथ ही इस पत्र में खदानों की मैनेजमेंट को आराम करने की जगहों, ठन्डे पानी की पर्याप्त मात्रा और काम करने वाली जगह के पास इलेक्ट्रोलाइट सप्लीमेंट रखने के प्रावधानों की पूर्ति करने के लिए भी कहा गया है. 

अभी और बढ़ेगा तापमान
फैक्ट्रियों और खदानों के अलावा केंद्र ने कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों, ईंट की भट्टी में काम करने वाले लोगों की जरूरतों पर विशेष रूप से ध्यान दिया है. हाल ही में IMD (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) ने अपने एक फोरकास्ट में कहा था कि भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों, उत्तर-पुर्वी हिस्सों केंद्रीय हिस्सों, पुर्वी तटीय क्षेत्र और हिमालय पर्वत श्रृंखला के तलहटी के इलाकों में न्यूनतम तापमान के सामान्य और सामान्य से ज्यादा रहने की भविष्यवाणी की थी. 
 

यह भी पढ़ें: Twitter पर ट्रेंड हुआ #BoycottBournvita, जानिये क्या है पूरा मामला

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 day ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 day ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

3 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

5 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

5 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago