✕

होम / यूटिलिटी / आधार वेरिफाई करने से पहले कस्‍टमर की सहमति जरूरी 

आधार वेरिफाई करने से पहले कस्‍टमर की सहमति जरूरी 

अब अगर कोई भी शख्‍स आपके आधार कार्ड को वेरिफाई करने आता है तो वो ये तभी कर पाएगा जब तक आप अपनी सहमति न दे दें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आज की तारीख में आधार कार्ड बेहद महत्वपूर्ण होता जा रहा है. भले ही स्कूल में बच्चों का दाखिला कराना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो या लाइसेंस बनाने से लेकर दूसरे जरूरी काम करने हो तो, उनमें आधार कार्ड बेहद जरूरी है. उसी आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर यूआइडीए लगातार काम कर रहा है. अब यूआईडीए की ओर से कहा गया है कि जो भी एजेंसी किसी आम आदमी का आधार कार्ड वेरिफाई करती हैं तो उन्हें उसके लिए उसका कंसेंट लेना जरूरी होगा. इसे या तो वह ऑनलाइन तरीके से ले सकते हैं या फिर ऑफलाइन तरीके से ले सकते हैं. माना जा रहा है कि इस प्रयास के बाद आधार के दुरुपयोग की घटनाएं कम हो सकेंगी.


कार्ड होल्‍डर की सहमति जरूरी 
यूआईडीए ने आधार कार्ड का वेरिफिकेशन करने वाली सभी संस्थाओं के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें उसने साफ तौर पर कहा है की आधार कार्ड को वेरिफाई करने से पहले कस्‍टमर की ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन सहमति लेनी जरूरी होगी. यूआईडीए ने सभी एजेंसियों को कहा है कि वो आधार कार्ड के प्रमाणीकरण के लिए कस्टमर के प्रति थोड़ा विनम्र होना चाहिए. उसने ये भी कहा है कि कस्टमर को यह पता होना चाहिए कि उसके आधार कार्ड का वेरिफिकेशन किन कारणों से किया जा रहा है.


क्यूआर कोड से करें आधार को वेरीफाई
यूआईडीए की ओर से आधार यूजर्स की बेहतर सुरक्षा के लिए ऑफलाइन वेरिफिकेशन में कुछ सावधानियां बरतने के भी निर्देश दिए हैं. यूआईडीए ने आधार वेरिफिकेशन को लेकर कहा है कि इसके गैरजरूरी इस्तेमाल से बचना चाहिए. सत्यापन करने वाली एजेंसियों को भी यह कहा है कि वह फिजिकल कॉपी लेने की बजाए आधार को क्यूआर कोड से वेरीफाई करें. यूआईडीए ने यह भी कहा है कि जब आप किसी का आधार वेरीफाई कर रहे हैं तो उसे पहले पूरी तरह बताया जाए कि आखिर उसका आधार क्यों वेरीफाई किया जा रहा है.


सेवा देने से नहीं किया जा सकता इनकार
यूआईडीए साफ कर चुका है कि अगर कोई शख्स ऑफलाइन वेरिफिकेशन कराने में समर्थ नहीं है तो उसे वह सेवा देने से इनकार नहीं किया जा सकता है. बशर्ते आधार यूजर किसी अन्य माध्यम से स्वयं को प्रमाणित कर सके. यूआईडीए की ओर से यह भी कहा गया है कि अगर आपके साथ किसी तरह का आधार कार्ड से फ्रॉड होता है तो उसकी जानकारी 72 घंटों के अंदर यूआईडीए को देनी चाहिए. आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करने पर आधार अधिनियम की धारा 35 के तहत सजा भी हो सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

13 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago