होम / टेक / कैसे Smart Printer से अपनी Lifestyle को कर सकते है Digitally Transform!

कैसे Smart Printer से अपनी lifestyle को कर सकते है Digitally Transform!

HP इंडिया ने माइक्रो और स्मॉल बिजनेस और घरेलु यूजर्स की प्रिंटिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए स्मार्ट प्रिंटर्स की नई रेंज को मार्केट में उतारा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

लैपटॉप एवं प्रिंटर निर्माता कंपनी HP की भारतीय शाखा HP इंडिया ने माइक्रो और स्मॉल बिजनेस के साथ-साथ घरेलु यूजर्स की रोजमर्रा की प्रिंटिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए स्मार्ट टैंक प्रिंटर्स की नई रेंज को मार्केट में उतारा है. आजकल की हाइब्रिड दुनिया में भारत के घर और स्मॉल बिजनेस डिजिटली ट्रांसफॉर्म होने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा ले रहे हैं और साथ ही वह ऐसे प्रिंटिंग सोल्यूशंस को ढूंढ रहे हैं जो स्मार्ट होने के साथ-साथ इस्तेमाल में आसान हों और ज्यादा किफायती भी हों. 
 

चौंका देगी नए प्रिंटर्स की क्षमता
उभरते हुए बिजनेस और उद्यमियों को सपोर्ट करने के लिए HP के स्मार्ट टैंक प्रिंटर्स बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के साथ-साथ सहज और आसान सेट-अप, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करते हैं. इतना ही नहीं इन प्रिंटर्स में सेल्फ-हीलिंग Wi-Fi के साथ स्मार्ट ऐप और स्मार्ट एडवांस जैसी मोबिलिटी भी मौजूद है. HP के नए इंक टैंक प्रिंटर्स पहले से भरी हुई स्याही की बदौलत बिना रुके 12,000 काले पेज और लगभग 6000 रंगीन पेज प्रिंट कर सकते हैं. 
ये हैं HP नए प्रिंटर्स के प्रमुख फीचर्स
 

स्मार्ट एक्सपीरियंस- 
•    रोजाना के प्रिंट, स्कैन, कॉपी और फैक्स के कामों में आपको गाइड करने के लिए HP का स्मार्ट ऐप आपको आसान स्मार्ट-गाइडेड बटनों का विकल्प देता है. 
•    ID और प्रिंट्स को अपने आप कर लेता है डिटेक्ट
•    सेल्फ-हीलिंग Wi-Fi के साथ-साथ स्मार्ट ऐप और स्मार्ट एडवांस की मोबिलिटी के साथ यह ज्यादा विश्वसनीय और तेज कनेक्शंस प्रदान करता है. 
•    आज कल के समय में लोग घरों में आराम से काम करने का नया ट्रेंड सीख रहे हैं. इसीलिए इन नए प्रिंटर्स में HP वुल्फ की एडवांस और जरूरी सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जिससे आपकी सेंसिटिव जानकारी सुरक्षित रहती है. 
 

किफायती दाम- 
•    भारी भरकम प्रिंटिंग की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए ये स्मार्ट टैंक प्रिंटर्स, किफायती रंगीन और मोनो प्रिंटिंग प्रदान करते हैं. 
•    एक बार में इंक टैंक के अन्दर 12000 ब्लैक या लगभग 6000 रंगीन कागजों को प्रिंट करने जितनी इंक आ सकती है. 
•    कंप्लेंट सुलझाने और अन्य सेवाओं के लिए कंपनी 6 घंटों की सर्विस कॉल का ऑप्शन भी प्रदान करता है.
 

लम्बे समय तक इस्तेमाल के लिए किये गए हैं डिजाईन-
•    कंज्यूमर द्वारा इस्तेमाल के बाद छोड़े गए सामन को रि-साइकल करके बनाये गए हैं टिकाऊ प्रिंटर्स
•    इन स्मार्ट प्रिंटर्स को मिली है EPEAT सिल्वर और एनर्जी स्टार की सर्टिफिकेशन
•    बिजली बचाने के लिए प्रिंटर्स में है ऑटोमैटिक ऑन/ऑफ होने की टेक्नोलॉजी, आपको नहीं करनी पड़ेगी एक्स्ट्रा मेहनत
•    स्पिल-फ्री होने के साथ साथ इन प्रिंटर्स में कोई वेस्ट-टैंक भी नहीं हैं और यह बोतलें रि-साइकल भी हो सकती हैं
•    सुविधाजनक इंक मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले ये स्मार्ट टैंक प्रिंटर्स, इंक सेंसर की मदद से इंक के स्तर की देखरेख के साथ-साथ इंक के सही स्तरों को भी बनाए रखता है. 
 

इतनी है प्रिंटर्स की कीमत-
•    HP स्मार्ट टैंक 580: 18,848 रुपये की कीमत पर मौजूद है 
•    HP स्मार्ट टैंक 520: 15,980 रुपये की कीमत पर मौजूद है
•    HP स्मार्ट टैंक 210: 13,326 रुपये की कीमत पर मौजूद है
 

यह भी पढ़ें: बैंकिंग संकट से धीमी पड़ी शेयर बाजार की रफ्तार, लेकिन आज इन शेयरों में दिखेगी तेजी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

3 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

1 hour ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

1 hour ago

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

3 hours ago