होम / टेक / IPhone 15 को लेकर Apple के बड़े हैं प्लान, बहुत से नए फीचर्स होंगे शामिल

iPhone 15 को लेकर Apple के बड़े हैं प्लान, बहुत से नए फीचर्स होंगे शामिल

एप्पल की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के अगले स्मार्टफोन, Iphone 15 को लेकर इन्टरनेट पर अफवाहों और अनुमानों का दौर जारी है. जानिये इस साल के Iphone में क्या होगा खास?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एप्पल की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. इसी सीरीज का अगला फोन एप्पल का Iphone 15 है जिसकी रिलीज और फीचर्स को लेकर लोगों द्वारा लगातार अनुमान लगाए जा रहे हैं. इन्टरनेट पर भी Iphone 15 के फीचर्स को लेकर लोगों के बीच हलचल बनी हुई है और सभी लोग एप्पल द्वारा इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की रिलीज का इन्तजार कर रहे हैं.

देखने को मिलेगा नया कैमरा बम्प

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल लॉन्च होने वाले Iphone 15 और Iphone 15 प्लस स्मार्टफोन्स में नया कैमरा बम्प देखने को मिलेगा. आपको बता दें इस वक्त Iphone सीरीज के फोनों में जो कैमरा बम्प देखने को मिलता है उसकी शुरुआत Iphone सीरीज के स्मार्टफोन Iphone 11 से हुई थी. उसके बाद से Iphone 12, 13 और पिछले साल लॉन्च हुए Iphone14 में भी छोटे मोटे बदलावों के साथ वैसा ही कैमरा बम्प देखने को मिलता है. लेकिन इस साल लॉन्च होने वाले Iphone 15 में कैमरा बम्प के डिजाईन को बदला जाएगा जिससे यह अपने पिछले मॉडल्स से अलग नजर आएगा और इसे आसानी से पहचाना जा सकेगा. इसके साथ-साथ Iphone 15 का फ्रेम टाइटेनियम का होगा और इसे हैप्टिक फीडबैक वाले सॉलिड-स्टेट बटन्स के साथ लांच किया जाएगा. इसके साथ ही Iphone के पारंपरिक स्क्वायर डिजाईन में भी बदलाव किये जायेंगे. Iphone 15 को टाइटेनियम फ्रेम के साथ कर्व्ड एज भी मिलेंगे जो इसे इस फ्लैगशिप सीरीज के पूर्व स्मार्टफोन्स से अलग लुक देंगे.

कैमरा भी किया जाएगा अपग्रेड

इस वक्त Iphone सीरीज चर्चा का विषय इसलिए भी बनी हुई है क्योंकि हाल ही में फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘फुर्सत’ को फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Iphone 14 प्रो पर फिल्माया गया था जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. Iphone से फिल्में शूट करने के इस ट्रेंड को बहुत पसंद भी किया जा रहा है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में Iphone जैसे फ्लैगशिप कैमरा वाले स्मार्टफोन्स के इस्तेमाल से पूरी फीचर फिल्म भी शूट की जा सकेगी. नए Iphone 15 को एक बड़ा और बेहतर कैमरा भी दिया जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो Iphone 15 को सोनी (Sony) कंपनी के एक ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ कैमरा सेंसर से लैस किया जाएगा जो कम रौशनी में बेहतर परफॉर्म करेगा. अभी तक Iphone सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स में 12 मेगापिक्सल का कैमरा ही देखने को मिलता है लेकिन खबर है कि एप्पल के इतिहास में पहली बार Iphone 15 में 48 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, Iphone 15 के टॉप एंड वैरिएंट यानी Iphone 15 प्रो और Iphone 15 प्रो मैक्स में एक पेरिस्कोप फोल्डिंग जूम कैमरा भी देखने को मिलेगा.

कीमतों में भी हो सकती है कटौती

इन्टरनेट पर Iphone 15 के एक और जिस फीचर ने धूम मचा रखी है वह है इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले. खबर है कि एप्पल के Iphone 15 प्रो मैक्स स्मार्टफोन में सैमसंग की 2500 निट्स ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले होगी. इन सब फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आने वाले Iphone 15 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर भी लगातार इन्टरनेट पर बहुत से कयास लगाए जा रहे हैं. आपको बता दें कि इस वक्त मार्किट में Iphone 14 की कीमत 73990 रुपये है वहीं Iphone 14 प्रो की कीमत 122999 रुपये है और Iphone 14 सीरीज के टॉप एंड फोन Iphone 14 प्रो मैक्स की कीमत 132990 रुपये है. लेकिन खबर है कि एप्पल अपनी फ्लैगशिप सीरीज के अगले स्मार्टफोन, Iphone 15 की कीमतों में कटौती कर सकता है जो भारतीय कंज्यूमर्स के लिए बहुत ही बड़ी खबर है.

यह भी पढ़ें: अब स्मार्टफोन से शूट होंगी फिल्में, इंडस्ट्री में आएगा बड़ा बदलाव


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago