✕

होम / ताकत खेल की / युवराज सिंह ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों को दी जगह, इनका काटा पत्ता

युवराज सिंह ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों को दी जगह, इनका काटा पत्ता

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने टीम टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है. जिसमें उन्होंने कई स्टार खिलाड़ियों को जगह दी है, जबकि कुछ का पत्ता काटा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

T20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI भारतीय टीम का ऐलान कर चुकी है. इस टीम को लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी राय रखी. कुछ इससे सहमत थे तो कुछ को शिकायत थी. अब जब टीम का ऐलान हो चुका है तो बात हो रही है प्लेइंग इलेवन की. टी20 वर्ल्ड कप के लिए एंबेसडर बनाए गए युवराज सिंह ने प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं, उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर अपनी पसंद बताई साथ ही यह भी बताया कि विराट कोहली को किस नंबर पर खेलना चाहिए.

संजू की जगह ऋषभ पंत को दी तरजीह

टी20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने युवराज सिंह को एंबेसडर बनाया है. आईसीसी से बात करते हुए युवराज सिंह ने कहा कि अगर संजू सैमसन और ऋषभ पंत में से किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में लेने की बात होगी तो वे पंत को उसमें देखना चाहते हैं. युवराज ने कहा कि संजू और पंत दोनों काफी अच्छे फॉर्म में हैं, लेकिन ऋषभ बाएं हाथ का खिलाड़ी है और मुझे लगता है कि उसमें भारत के लिए मैच जीतने की काफी अधिक क्षमता है, इससे पहले भी पंत ने कई बार ऐसा किया है. 

पांड्या को लेकर क्या बोले युवराज 

युवराज सिंह ने जब हार्दिक पांड्या को लेकर बात की गई तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि BCCI की सेलेक्शन कमेटी ने देखा कि खिलाड़ियों ने अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन किया है और फिर IPL की फॉर्म पर गौर किया. सिर्फ IPL की फॉर्म पर सेलेक्शन नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आप अगर सिर्फ IPL के फॉर्म देखें तो हार्दिक ने अच्छा नहीं किया है. भारत के लिए उसके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए, उसने भारत के लिए जो किया है, यह महत्वपूर्ण है कि वह टीम में है. मुझे लगता है कि उसकी गेंदबाजी महत्वपूर्ण होने वाली है और उसकी फिटनेस भी अहम होगी.

रोहित के साथ जायसवाल को करनी चाहिए ओपनिंग 

टीम इंडिया में टी20 वर्ल्ड कप के लिए वैसे तो ओपनर के तौर पर कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल चुने गए हैं, लेकिन संभावना ये भी है कि रोहित के साथ कोहली पारी का आगाज करें. वहीं युवराज चाहते हैं कि रोहित और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करें जबकि विराट कोहली तीसरे नंबर पर आएं, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित और जायसवाल को पारी का आगाज करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वे बाएं हाथ और दाएं हाथ के कॉम्बिनेशन को देखना पसंद करूंगा.

युवराज सिंह प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह. आपको बता दें कि जबसे टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हुआ है, तबसे कई खिलाड़ी आईपीएल में खराब फॉर्म में हैं. इनमें शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन का नाम शामिल है. देखना होगा कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में इनमें से कितने खिलाड़ियों को जगह मिलती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

13 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

14 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

14 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

15 hours ago